इस वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे दो जिराफ एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। इसी दौरान वो एक-दूसरे से अचानक भिड़ जाते हैं। लड़ाई करते हुए एक जिराफ दूसरे जिराफ पर अपनी लंबी गर्दन से हमला करता है। ऐसे में दूसरा जिराफ खुद को हमले से बचाने की कोशिश कर रहा है। कुछ देर बाद ही पहले वाले जिराफ के हमले का जवाब देने के लिए दूसरा जिराफ भी अपनी गर्दन से उस पर हमला करता है। दोनों जिराफ के बीच एक-दूसरे पर हमला करने का सिलसिला काफी देर तक ऐसे ही चलता रहता है। इनकी लड़ाई को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों किसी बात को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर दिलचस्प कमेंट भी कर रहे हैं।A rare battle between the giraffe pic.twitter.com/VtoxRUqCjW
— Life and nature (@afaf66551) February 22, 2021
















