आपने कई ऐसी जगहों और नदियों के बारे में सुना होगा जिसमें सिक्का डालने से मन की मुराद पूरी होती हैं। भारत में कई ऐसी जगहें जिनकी मान्यता पुराने समय से हैं। लेकिन आज हम आपको विदेश की ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें सिक्का डालने से आपकी हर इच्छा पूरी होती हैं। हम बात कर रहे हैं रोम (इटली) के ट्रेवी फाउंटेन (Trevi Fountain) के बारे में, जहाँ अपनी कामना पूर्ति के लिए इस फाउंटेन में लोग सिक्के डालते हैं। इसी के चलते सिक्कों का इतना ढेर हो गया है। बता दे कि इन सिक्कों को निकाल कर स्थानीय गरीबों और बेघर लोगों कि भोजन व्यवस्था में लगाया जाता हैं।
![आपकी हर इच्छा को पूरी करता हैं रोम का यह अनोखा फाउंटेन, सिक्का डालने का भी विशेष तरीका weird news,weird fountain,wishes fulfill,throwing coin in trevi fountain]()
ट्रेवी फाउंटेन रोम के ट्रेवी शहर में है, जो 85 फीट ऊंचा और 161 फीट चौड़ा है। दुनिया का सबसे खूबसूरत फाउंटेन भी माना जाता है इसे। इसे इटेलियन आर्किटेक्ट निकोला साल्वी (Nikola Salvi) ने डिजाईन किया है Pietro Bracci ने इसे बनाया है। इसके बनने का काम 1732 से शुरू होकर 1762 में खत्म हुआ था।
लोगों का मानना है कि सिक्का डालने से रोम में दोबारा घूमने में मौका मिलता है। लेकिन इस में सिक्का डालने का भी एक तरीका है। इसके लिए आपको फाउंटेन कि तरफ पीठ करके खड़ा होना पड़ता है फिर सीधे हाथ यानी राइट हैंड में सिक्का लेकर उसे उलटे कंधे (Left Shoulder) के ऊपर ले जा के फेंकना पड़ता है। तो आप भी जाइये और ऐसा ही कीजिये।