न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

37 लोगों को मारने वाले कातिल का संदेश 51 साल बाद डिकोड, कई संदिग्धों का हुआ था एनकाउंटर

एक संदेश को डिकोड करने में 51 साल लग गए जो कि एक सरफिरे कातिल के थे जिसने 37 लोगों को मारा था। इस कातिल को पकड़ने के चक्कर में कई संदिग्धों का एनकाउंटर भी हुआ था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 12:01:29

37 लोगों को मारने वाले कातिल का संदेश 51 साल बाद डिकोड, कई संदिग्धों का हुआ था एनकाउंटर

कई बार अपराधियों द्वारा एजेंसियों को उलझाने के लिए संदेश पजल के रूप में भेजे जाते हैं जिसे खुफिया एजेंसियों द्वारा डिकोड करने में थोडा समय लग जाता हैं। ऐसे में ही एक संदेश को डिकोड करने में 51 साल लग गए जो कि एक सरफिरे कातिल के थे जिसने 37 लोगों को मारा था। इस कातिल को पकड़ने के चक्कर में कई संदिग्धों का एनकाउंटर भी हुआ था। बता दें कि 70 के दशक में यह हत्यारा अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र में आतंक का दूसरा नाम बन गया था। हालांकि, पुलिस इसे कभी पकड़ नहीं पाई और इसने करीब 37 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।

37 लोगों को मारने वाले कातिल का संदेश 51 साल बाद डिकोड, कई संदिग्धों का हुआ था एनकाउंटर

अब करीब 51 साल बाद मीडिया और पुलिस को भेजे गए उसके पजल और उसमें छुपे संदेशों को डिकोड कर लिया गया है। ये सीरियल किलर ज्योतिष प्रतीकों और संदर्भों का इस्तेमाल कर पुलिस और मीडिया को चुनौती देता था, ताकि उसका आतंक लोगों के बीच फैल जाए और वो पूरे देश में सबसे चर्चित शख्स बन जाए।

अब इतने सालों के बाद उस हत्यारे के पजल को अमेरिका के क्रिप्टोग्राफर डेविड ओरांचक, बेल्जियम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जारलवान और ऑस्ट्रेलियाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर सैम ब्लेक की टीम ने सुलझा लिया है। इस पजल को हल करने के बाद पता चला कि हत्यारे ने पुलिस और मीडिया चैनल को उस वक्त अपने संदेश में लिखा था कि, 'आप मुझे पकड़ने की कोशिश में बहुत मजे कर रहे हैं। टीवी शो में जिस कातिल के बारे में बताया जा रहा वो मैं नहीं हूं और मैं गैस चेंबर से नहीं डरता हूं। क्योंकि यह मुझे तुरंत स्वर्ग पहुंचा देगा।'

37 लोगों को मारने वाले कातिल का संदेश 51 साल बाद डिकोड, कई संदिग्धों का हुआ था एनकाउंटर

बता दें कि इस सीरियल किलर तक पुलिस लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस ने इस कातिल को पकड़ने के चक्कर में कई संदिग्धों का एनकाउंटर तक कर दिया था, लेकिन असली कातिल हमेशा पुलिस की पकड़ से दूर ही रहा। अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई ने भी इस सीरियल किलर के मैसेज को डिकोड करने की पुष्टि की है।

उस दौर में जब पुलिस इस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई थी, तो पुलिस ने आशंका जताई थी कि ये एक नहीं बल्कि दो हत्यारे हैं। जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए ये कातिल ज्योतिष भाषा का इस्तेमाल कर पुलिस को संदेश भेजता था और उसमें हमेशा पुलिस का मजाक उड़ाता था। इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन किसी भी मामले में यह साबित नहीं हो पाया कि सीरियल किलर वही व्यक्ति है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत