आपको कभी ना कभी लकड़ी की जरूरत पड़ी होगी भट्टी में या सर्दियों के अलाव में तो आप बाजार से खरीदकर लाते हैं जो कि एक नियत भाव से आती हैं। हांलाकि चंदन की लकड़ी जो कि बहुत महँगी मानी जाती हैं कुछ विशेष काम में ही इस्तेमाल की जाती हैं जिसकी कीमत लगभग पांच से छह हजार रुपये प्रति किलो तक होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी लकड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत आपकी सोच से परे और चंदन की लकड़ी से कई गुना ज्यादा हैं।
![आखिर क्यों चंदन से भी कई गुना महंगी है ये लकड़ी, एक किलो की कीमत है सात लाख रुपये weird news,weird information,african blackwood,most expensive wood]()
इस लकड़ी का नाम है अफ्रीकी ब्लैकवुड। यह धरती पर मौजूद सबसे मूल्यवान सामग्रियों में से एक है। इस लकड़ी की महज एक किलोग्राम की कीमत आठ हजार पाउंड यानी सात लाख रुपये से भी ज्यादा है। इतने में तो एक अच्छी खासी लग्जरी कार खरीद सकते हैं।
अफ्रीकी ब्लैकवुड पेड़ अन्य पेड़ों की तुलना में धरती पर बेहद कम हैं यानी यह दुर्लभ हैं। इनकी ऊंचाई लगभग 25-40 फीट होती है। अफ्रीकी ब्लैकवुड मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के 26 देशों में पाए जाते हैं। ये सूखे स्थानों पर ही ज्यादातर मिलते हैं।
![आखिर क्यों चंदन से भी कई गुना महंगी है ये लकड़ी, एक किलो की कीमत है सात लाख रुपये weird news,weird information,african blackwood,most expensive wood]()
वैसे तो इस पेड़ को पूरी तरह तैयार होने में लगभग 60 साल का समय लगता है, लेकिन केन्या और तंजानिया जैसे देशों में इसके लकड़ी की अवैध तस्करी की वजह से समय से पहले इन पेड़ों को काट लिया जाता है। इससे ब्लैकवुड की संख्या में भारी कमी आई है, जिसकी वजह से ये दुर्लभ हो गए हैं।
अफ्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी का ज्यादातर इस्तेमाल शहनाई, बांसुरी और गिटार जैसे संगीत वाद्ययंत्र बनाने के काम में होता है। इसके अलावा इस लकड़ी से मजबूत और टिकाऊ फर्नीचर भी बनाए जाते हैं, लेकिन वो काफी महंगे होते हैं। इतने महंगे कि उन्हें खरीदना आम लोगों के बस की बात नहीं है।