सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाले इस वीडियो में हाथी का बच्चा एक शख्स के साथ मस्ती कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खुनसुक नाम का एक वर्षीय हाथी का बच्चा बाड़े में खड़ा है, जो पेंट कर रहे कीपर डैन डेंग को सूंड मारकर बुलाने की कोशिश करता है। लेकिन वो नजरअंदाज कर देता है। खुनसुक फिर सूंड मारता है और डैन बच्चे के पास आता है और उसके साथ खेलने लगता है। 20 वर्षीय डैन पास आता है तो खुनसुक खड़ा हो जाता है और बाड़े के बाहर टांग रख देता है और डैन के साथ खेलने लगता है। दिल छू लेने वाले और चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाले इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
In this adorable video, a young #elephant affectionately reaches out to the fence painter who plays with the animal. The elephant playfulness is a treat for the eyes! A great instance of human-animal coexistence. @WWFINDIA @moef
बता दे, इस वीडियो को राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani) ने शेयर किया है। परिमल नाथवानी (Parimal Nathwani) ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि इस मनमोहक वीडियो में एक हाथी का बच्चा फेंस पेंटर के पास जाता है और खेलना शुरू कर देता है। हाथी को खेलता देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। इस वीडियो को उन्होंने ट्विटर पर 26 जनवरी को शेयर किया था, जिसके अब तक 6 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 600 से ज्यादा लाइक्स और 170 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। डेली मेल की खबर के अनुसार, ये वीडियो पिछले साल थाईलैंड के चियांग माई के मा-सा एलिफेंट कैंप में फिल्माया गया था।














