न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सालों से वीरान पड़ा हैं ये अनोखा आइलैंड, देखने को मिलता हैं डरावना नजारा

आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 45 साल से वीरान पड़ा हैं और यहां का नजारा बेहद ही डरावना दिखाई देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 04 Jan 2020 9:48:24

सालों से वीरान पड़ा हैं ये अनोखा आइलैंड, देखने को मिलता हैं डरावना नजारा

इस दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपने अनोखेपन के लिए जानी जाती हैं और उन्हें देखकर ही पता चल जाता हैं कि यह कितनी अलग हैं। कई जगहें ऐसी भी हैं जो अपने इतिहास के चलते आपको डराती हैं। आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले 45 साल से वीरान पड़ा हैं और यहां का नजारा बेहद ही डरावना दिखाई देता हैं। हम बात कर रहे हैं जापान के शहर नागासाकी के तट पर स्थित बैटलशिप आइलैंड के बारे में। युद्धपोत के जैसे अपने आकार के कारण इस आइलैंड को बैटलशिप का नाम दिया गया था।

weird news,weird island,abandoned island,island of japan,hashima island,battleship island

इस आइलैंड को हाशिमा द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। यह आइलैंड नागासाकी से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर है। मिस्तुबिशी ने इस आइलैंड को साल 1890 में खरीदा था और यहां जापान की पहली सबसे बड़ी नौ मंजिला कंक्रीट की इमारत का निर्माण कराया था। करीब 16 एकड़ में फैले इस आइलैंड पर साल 1959 में पांच हजार से भी ज्यादा लोग रहते थे। उस समय यह द्वीप दुनिया की सबसे घनी आबादी वाली जगहों में शुमार हो गया था। इस आइलैंड के पास ही एक कोयले की खदान थी, जहां 1887 से लेकर 1974 तक कोयले के खनन का काम हुआ। खदान में काम करने वाले मजदूर इसी आइलैंड पर रहते थे, लेकिन खदान बंद हो गई तो यहां रहने वाले लोगों ने भी आइलैंड छोड़ दिया। तब से यह वीरान ही पड़ा है।

weird news,weird island,abandoned island,island of japan,hashima island,battleship island

रखरखाव के अभाव में इस आइलैंड पर बनी ऊंची-ऊंची इमारतें अब खंडहर हो गई हैं। यहां स्कूल से लेकर अस्पताल और रेस्टोरेंट तक सब थे, लेकिन अब सिर्फ यहां उनके खंडहर ही दिखते हैं। चूंकि यह आइलैंड चारों तरफ से कंक्रीट की मजबूत दीवारों से घिरा हुआ है, लेकिन जापान में अक्सर आने वाले तूफान के चलते इसे भी काफी नुकसान पहुंचा है। अब यहां का नजारा बेहद ही डरावना लगता है। कई सालों तक यह आइलैंड बंद रहा, जहां लोगों का जाना मना था, लेकिन 22 अप्रैल, 2009 को इसे दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। हालांकि फिर भी यहां बहुत कम ही लोग आते हैं। खास बात ये है कि इस आइलैंड पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। जापान में इसे औद्योगिक विरासत के तौर पर संजोने की पहल जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!