आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां कोई भी अनूठी चीज दिखाई दे तो वह कुछ समय में ही पूरी दुनिया में पहुंच जाती हैं। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया परएक हरे रंग के कुत्ते के बच्चे की वायरल हो रही हैं जो अपनेआप में ही अनूठा हैं। इस पप्पी का नाम हल्क रखा गया है। तस्वीरें आपको भी हैरान कर देगी। आपने भी शायद ही कभी हारें रंग का पप्पी देखा होगा।
![क्या आपने देखा है कभी हरे रंग का पप्पी, वायरल हो रही ये तस्वीरें weird news,weird incident,green puppy,pics viral on social media]()
आप सभी को बता दें कि इस कुत्ते के बच्चे का जन्म कैलिफोर्निया में एक महिला के घर हुआ है। वहीं उनका कहना है कि, ''जिप्सी नाम की एक व्हाइट जर्मन शेफर्ड ने इस अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। यह हल्के हरे रंग का है। इसके कलर को देखते हुए पपी का नाम हल्क रखा गया है।'' वैसे बच्चों के सुपरहीरो हल्क का भी रंग हरा होता है इस कारण से सोशल मीडिया पर इस पपी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस समय इसे देखने वालों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा है और सभी इसे पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कुत्ते के बच्चे का एक वीडियो वहां के स्थानीय रिपोर्टर Rex Hodge ने अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है और उन्होंने बताया कि ''जिप्सी नाम की डॉगी ने चार बच्चों को जन्म दिया था। उसमें हल्क का कलर सबसे अलग था।'' आपको बता दें कि इस पपी की तस्वीरें उसकी मालकिन ने भी अपने फेसबुक पर शेयर की हैं और उन्होंने लिखा, 'हमारे जर्मन शेफर्ड ने एक ग्रीन पपी को जन्म दिया, ये है 5 दिनों का हल्क।'