न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस बुजुर्ग को पोर्श कारों का ऐसा शौक कि लगा डाली 80 वाहनों की कतार

पोर्श कारों का ऐसा शौक है कि 80 वाहनों की कतार खड़ी कर डाली और उनकी ड्राइविंग का आनंद भी लेते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Dec 2020 2:11:44

इस बुजुर्ग को पोर्श कारों का ऐसा शौक कि लगा डाली 80 वाहनों की कतार

अक्सर आपने यह सुना होगा कि शौक बड़ी चीज हैं जिसका उम्र से कोई वास्ता नहीं होता हैं। इस बात को साबित करते हैं वियना के रहने वाले ओटोकार नाम के शख्स जिनकी उम्र 80 की हो चुकी हैं लेकिन पोर्श कारों का ऐसा शौक है कि 80 वाहनों की कतार खड़ी कर डाली और उनकी ड्राइविंग का आनंद भी लेते हैं।

इस बुजुर्ग को पोर्श कारों का ऐसा शौक कि लगा डाली 80 वाहनों की कतार

ओटोकार का पोर्श कार के प्रति क्रेज उम्र बढ़ने के साथ-साथ बढ़ गया है। उन्होंने कई सालों में 80 पोर्श कारों की सीरीज को पूरा किया है। ओटोकार नीले रंग में पोर्श बॉक्सस्टर स्पाइडर कार खरीदी है। वो पोर्श को चलाते वक्त हाथ में सिगार लिए हुए खुली सड़क पर रफ्तार भरना पसंद करते हैं। अगर पोर्श प्रशंसकों की कोई सूची बने, तो उसमें ओटोकार का नाम ऊपर आना तय है।

ओटोकार ने बताया कि पोर्श कार के प्रति उनका जुनून लगभग 50 साल पहले शुरू हुआ था। उन्होंने अपने घर के पिछले हिस्से में इसे रफ्तार भरते देखा था। इसके बाद से ही उनके अंदर एक हलचल सी पैदा हो गई। ओटोकार को पोर्श कार की रफ्तार से मोहब्बत हो गई। अगले कुछ सालों में उन्होंने पैसे बचाना शुरू कर दिए। फिर उन्होंने स्पीड येलो 911 ई खरीदी। ओटोकार की ये पहली पोर्श कार थी।

इस बुजुर्ग को पोर्श कारों का ऐसा शौक कि लगा डाली 80 वाहनों की कतार

ओटोकार ने धीरे धीरे कई वर्षों में एक 917, एक विंटेज आठ-सिलेंडर इंजन के साथ 910, 904 को अपने मूल फ्यूहरमन इंजन और 956 के साथ जोड़ा। उन्होंने 80 पोर्श कारों को खरीदा। अभी वो 38 कारों के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि वो हर दिन अलग-अलग कार को ड्राइव कर सकते हैं।

उन्हें सिर्फ वाहनों को खरीदने का जुनून नहीं है। बल्कि उन्हें ड्राइविंग का शौक भी है। कारों को रखने के लिए उन्होंने बड़ा गेराज बनवाया है। उनके पास एक पूरी इमारत है, जिसमें वो अपनी कारों को पार्क करते हैं। इसे वो अपना ‘लिविंग रूम’ मानते हैं। उनके पास रेसिंग कार भी है। इस कार को बनाने वाली कंपनी यानी पोर्श भी ओटोकार का बहुत सम्मान करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत