हर किसी की जिंदगी में एक दोस्त होता हैं जिसके साथ समय गुजारना उन्हें पसंद होता हैं। कई लोगों के दोस्त पालतू जानवर भी होते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका दोस्त 11 फुट लंबा अजगर है। यह उनका पालतू जानवर हैं। 8 वर्षीय इनबर इजरायल की रहने वाली हैं। इनबर का दोस्त उसका पालतू सांप है। यह सांप उसका स्विमिंग बड्डी भी है। इनबर जब भी अपने स्विमिंग पुल में उतरती है, तो उसका सांप भी उसके साथ रहता है।