Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बंगाल / पेटदर्द से परेशान महिला पहुंची हॉस्पिटल, जांच में निकली पुरुष, डॉक्टर हैरान

पश्चिम बंगाल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब इलाज के लिए आई महिला असल में पुरुष निकली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 6:03:27

बंगाल / पेटदर्द से परेशान महिला पहुंची हॉस्पिटल, जांच में निकली पुरुष, डॉक्टर हैरान

पश्चिम बंगाल में डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब इलाज के लिए आई महिला असल में पुरुष निकली। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की एक विवाहित महिला पिछले 30 सालों से आपने सामान्‍य जीवन व्यतीत कर रही थी लेकिन एक दिन उसे अचानक पेट दर्द हुआ तो वह अस्‍पताल पहुंची। यहां जब डॉक्‍टरों ने उसका चेक-अप किया तो वह हैरान रह गए। उन्‍हें पता चला कि यह तो महिला नहीं, बल्कि पुरुष है और उसके अंडकोष में कैंसर है। महिला पिछले 9 साल से विवाहित है लेकिन कुछ महीनों से पेट में दर्द से परेशान थी। दर्द ज्यादा बढ़ने के बाद महिला शहर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल गई थी। यहां डॉ अनुपम दत्ता और डॉ सौमन दास ने उसका परीक्षण किया। जिसमें यह तथ्य सामने आया कि वह महिला असल में पुरुष है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डॉ अनुपम दत्ता ने बताया, 'देखने में वह महिला है। आवाज, स्तन, सामान्य जननांग इत्यादि सब कुछ महिला के हैं। हालांकि, उसके शरीर में जन्म से ही गर्भाशय और अंडाशय नहीं है। उसे कभी माहवारी भी नहीं हुई।' उन्होंने कहा कि यह दुर्लभ स्थिति है और अमूमन 22 हजार लोगों में से एक में पाई जाती है। आश्चर्यजनक रूप से उक्त महिला की 28 वर्षीय बहन की जांच में भी यही स्थिति सामने आई है, जिसमें व्यक्ति जेनेटिकली पुरुष होता है लेकिन उसके शरीर के सभी बाह्य अंग महिला के होते हैं।

डॉक्टर ने कहा कि मरीज की दो अन्य रिश्तेदारों को भी अतीत में यही समस्या रही है, इसलिए यह जीन जनित समस्या जान पड़ती है। उन्होंने कहा कि उक्त महिला की कीमोथेरेपी की जा रही है और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने कहा, 'वह महिला की तरह बड़ी हुई है और एक पुरुष के साथ लगभग एक दशक तक विवाहित जीवन जी चुकी है।

डॉक्टर ने कहा वर्तमान में हम रोगी और उसके पति की काउंसलिंग कर रहे हैं और उन्हें सलाह देते हैं कि वे जीवन को सामान्‍य ढंग से जारी रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
आजम खान की ED रिमांड खत्म, फिर डासना जेल भेजे गए, अगली सुनवाई 26 नवंबर को
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology