रूस के इवान सैकिन ने 218 टन वजनी ट्रेन खींचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। रूस में ह्यूमन माउंटेन नाम से चर्चित इवान 34 साल है और उनका कहना है कि वह इस उपलब्धि के लिए पिछले एक साल से तैयारी कर रहे थे। रूसी मीडिया के मुताबिक, दुनिया में पहले भी रेलवे इंजन, जहाज, और विमानों को खींचा गया, लेकिन इतने भारी वजन को एक साथ मसल्स पावर से खींचने वाला यह पहला मामला है। इवान ने कहा उन्होंने यह ट्रेन अपनी होने वाली पत्नी को प्रभावित करने के लिए खींची और अब अगला लक्ष्य 12 हजार टन वजनी शिप खींचने का है।
![अपनी होने वाली पत्नी को इम्प्रेस करने के लिए इस शख्स ने खिंची 218 टन वजनी ट्रेन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड weird news in hindi,train,train pulling,wife,world record]()
बता दे, इससे पहले मलेशिया के कुआलालंपुर रेलवे स्टेशन पर 18 अक्टूबर 2003 को वेलु राधाकृष्णन ने दांतों से 260.8 टन (574,964 पाउंड) की दो केटीएम ट्रेनों को 4.2 मीटर (13 फीट 9 इंच) तक खींचकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।
वही भारत में मध्यप्रदेश के विदिशा में रहने वाले ब्रह्मचारी आशीष ने 65 टन वजनी रेलवे इंजन को अपने दांतों से खिंचा था। इसके अलावा ग्वालियर की आरती और सविता ने नैरोगेज ट्रेन का इंजन खींचकर अपना नाम लिम्का बुक में दर्ज करवाया था।