सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में एक छोटी बच्ची अपने अपने पिता पर प्रैंक करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इमोशनल हो रहे है। इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी सी बच्ची अपने पिता पर प्रैंक करती है। पिता जिस वक्त गहरी नींद में सो रहे थे, उस वक्त बेटी ठंडे पानी का भरा गिलास लाई और उनके मुंह पर डाल दिया। पिता घबराकर उठा और बेटी को देखने लगा। उस वक्त उनकी बेटी जोर-जोर से हंस रही थी। बेटी को हंसता देख पिता भी हंस पड़े और उन्होंने भी गजब का रिएक्शन दिया।














