न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

27,000 रुपए में न्यूयॉर्क आना-जाना, टॉप कंपनि‍यों को Wow Air ने दी टक्‍कर

पश्चिमी देशों की यात्रा करने वाले लाखों भारतीयों के लिए राहतभरी खबर है। देश में एक नई एयरलाइन आई है, जो सस्ती हवाई यात्रा कराएगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 May 2018 4:02:27

27,000 रुपए में न्यूयॉर्क आना-जाना, टॉप कंपनि‍यों को Wow Air ने दी टक्‍कर

पश्चिमी देशों की यात्रा करने वाले लाखों भारतीयों के लिए राहतभरी खबर है। देश में एक नई एयरलाइन आई है, जो सस्ती हवाई यात्रा कराएगी। आइसलैंड की 'Wow Air' नाम की यह एयरलाइंस महज 27000 रुपए में अमेरि‍का से आने जाने की टिकट उपलब्ध करायेगी। यह उड़ान आइसलैंड की राजधानी रेक्जाविक होते हुए पूरी होगी। इसकी शुरुआत 7 दिसंबर से होगी।

एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्कूली मोगेनसन ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वॉव एयर के एयरबस ए330निओ के टिकट एमिरेट्स एयरलाइन्स के टिकट की कीमत के आधे में मिलेंगे। यह किराया सिर्फ शुरू-शुरू में ग्राहकों को लुभाने के लिए नहीं है। मोगेनसन ने कहा, 'अगर आप भारत से उत्तरी अमेरिका जानेवाली फ्लाइट्स को देखेंगे, तो वे सीधे आइसलैंड होते हुए जाती हैं। ऐसे में आइसलैंड भारत और उत्तरी अमेरिका के ट्रैफिक के लिए सबसे बेहतर केंद्र है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग लंदन, दुबई, फ्रैंकफर्ट और ऐम्सटर्डम होते हुए यात्रा करते हैं। इनकी तुलना में आइसलैंड सबसे बेहतर कनेक्टिविटी केंद्र है। वॉव एयर, लंबे समय से एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज जैसी एयरलाइंस के दबदबे में रहनेवाले बाजार में आगे निकलने को उत्सुक है। इससे वॉव एयर को तेजी से बढ़ रहे एविएशन बाजार का शुरुआती लाभ भी मिल सकता है।

मेक माई ट्रिप के एक ट्रैवल एजेंट के मुताबिक, मिडल ईस्टर्न कैरियर्स आमतौर पर 15 जून को भारत से अमेरिका के लिए सबसे सस्ती फ्लाइट का आॅफर देते हैं। टर्किस एयरलाइंस ने सबसे सस्ता 420 डॉलर यानी लगभग 28,000 रुपये में टिकट का ऑफर दिया था। यह इंस्तांबुल में एक स्टॉप के साथ था। वहीं, एमिरट्स ने 510 डॉलर यानी लगभग 34,000 रुपये के टिकट का ऑफर दिया था। एयरइंडिया ने सबसे सस्ती और नॉन स्टॉप फ्लाइट का ऑफर 660 डॉलर यानी करीब 45,000 रुपये और यूनाइटेड एयरलाइंस ने 940 डॉलर यानी लगभग 64,000 रुपये में दिया था।

2025 तक यूके को पीछे छोड़ देगा भारत
इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन के मुताबिक, यूके को पीछे छोड़ते हुए 2025 तक भारत 27 करोड़ 80 लाख यात्रियों के साथ तीसरा सबसे बड़ा एयरलाइंस मार्केट बन जाएगा। यह बाजार देश की अर्थव्यवस्था में 172 अरब डॉलर का योगदान देगा, जो अभी के 72 अरब डॉलर की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा होगा।

Wow Air के ऑफर्स
- नई दिल्ली से रेक्जाविक तक सफर पूरा करने में लगभग साढ़े 10 घंटे और दो घंटे के बाद लगभग साढ़े पांच घंटे न्यू यॉर्क पहुंचने में लगेंगे।
- 365 सीटों के विमान में 42 सीटें प्रीमियम कैटिगरी की होंगी।
- प्रीमियम क्लास की कुछ सीटों को छोड़कर सभी के लिए एक लैपटॉप साइज बैग के अलावा अन्य सामान का अलग से शुल्क लगेगा।
- यूरोपीय शहरों की उड़नों को जोड़ने के अलावा यह एयरलाइन भारत से बोस्टन, लॉस एंजिलिस और सैन फ्रैंसिस्को समेत उत्तरी अमेरिका के 15 शहरों के लिए भी सुविधा प्रदान करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन