न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के 8 सबसे खतरनाक तूफान, जिन्होंने ली लाखों की जान

एक नज़र डालते हैं इतिहास में आए 8 जानलेवा चक्रवाती तूफान के बारें में

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 May 2018 6:02:31

दुनिया के 8 सबसे खतरनाक तूफान, जिन्होंने ली लाखों की जान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 7 मई और 8 मई को हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज तूफान और बारिश आने की आशंका बनी हुई है। जिसके कारण मौसम विभाग ने देश के करीब एक दर्जन राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। एकसाथ इतने बड़े पैमाने पर संभवत: पहली बार चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के साथ इमरजेंसी सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सबसे बड़ा कारण वातावरण से लगातार जारी खिलवाड़ है, जिसके चलते प्राकृतिक आपदाएं आती हैं और तबाही मचाती हैं। एक नज़र डालते हैं इतिहास में आए 8 जानलेवा चक्रवाती तूफान के बारें में

thunderstorm

- भोला साइक्लोन : 8 नवंबर 1970 को बंगाल की खाड़ी से शुरू हुए इस तूफान ने 12 नवंबर को पूर्वी पाकिस्तान में कहर बरपाया। तट से दूर द्वीपों, गांवों और फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। चक्रवाती तूफान से लगभग 86.4 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ और इसमें करीब 5 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

thunderstorm

- हुगली रिवर तूफान : बड़े स्तर पर आए इस भीषड़तम चक्रवाती तूफान ने न सिर्फ इंसानों की जान ली बल्कि लाखों जानवर भी काल का गाल में समा गए। तूफान का ज़्यादातर असर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में रहा। मूसलाधार बारिश के कारण महज 6 घंटे में ही क्षेत्र में 381 एमएम यानी 15 इंच पानी जमा हो गया। कलकत्ता तूफान के भी नाम से जाने वाले इस चक्रवाती तू्फान की स्पीड थी 330 किमी/प्रति घंटा। इसमें करीब 3 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

thunderstorm

- हैपोंग तूफान : वर्ष 1881 में वियतनाम में आए हैपोंग तूफान ने करीब 3 लाख लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया। इसने संपति और मत्स्य उद्घोग को भारी नुकसान पहुंचाया, माना जाता है 22.8 बिलियन डॉलर इस तूफान की भेंट चढ़ गए

thunderstorm

- र्कोंरगा तूफान : आंध्र प्रदेश के र्कोंरगा में 25 नवंबर 1839 को आए इस च्रकवाती तूफान ने करीब 3 लाख लोगों की जिंदगी ले ली और 25 हजार जहाजों को बर्बाद किया।

thunderstorm

- बैकरगंज तूफान : एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में भयंकर चक्रवाती तूफान ने तबाही मचाई। तूफान का ज़्यादातर असर बांग्लादेश के बेकरगंज ने इलाके में हुआ। इस तूफान की स्पीड 220 किमी/प्रति घंटे की दर से थी। तूफान के बाद क्षेत्र में महामारी और खाने की जबर्दस्त किल्लत हो गई थी। एक तरह से अकाल पड़ गया था एक नवंबर 1876 को बैकरगंज में आए इस तूफान में 2 लाख लोग मारे गए।

thunderstorm

- सुपर साइक्लोन नीना : चक्रवाती तूफान ने चीन में जमकर तबाही मचाई। वहां भारी बारिश (1,631 एमएम) ने जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। साथ ही बैंक्यिो बांध इसकी भेंट चढ़ गया। 2,000 साल में एक बार इस तरह का तू्फान आता है जिससे बाढ़ जैसी स्थिति हो जाती है। तबाही के साथ-साथ 1.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। 1975 में आए इस तूफान में करीब 1.71 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

thunderstorm

- साइक्लोन 02B : बांग्लादेश के दक्षिणी क्षेत्र में चिटगांव जिले में इस तबाही ने सब कुछ बर्बाद करके रख दिया। 250 किलोमीटर की स्पीड से तेज़ हवाओं के साथ-साथ 20 फीट ऊंची लहरों ने काफी नुकसान पहुंचाया। 1 करोड़ लोग बेघर हो गए। कुल नुकसान हुआ 1.7 बिलियन डॉलर। 1991 में आए इस तूफान में करीब 1.4 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

thunderstorm

- साइक्लोन नर्गिस : इस तूफान में बड़ी संख्या में न सिर्फ इंसानों की जान गई बल्कि म्यांमार में फसल और झींगा उद्धोग को लगभग खत्म कर दिया। तूफान की स्पीड 200 किमी/प्रति घंटा थी और 6.3 मीटर की ऊंचाई के कारण काफी तबाही मची। 2008 में आए इस तूफान में करीब 1.4 लाख लोगों की मौत हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन