न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजी से फैल रहा कोरोना, WHO ने दी चेतावनी- रोजाना एक लाख से ज्यादा नए केस आने का सिलसिला रहेगा अभी जारी

कोरोना संक्रमण का कहर एशिया, दक्षिण अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों में जारी रहेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 12:17:00

तेजी से फैल रहा कोरोना, WHO ने दी चेतावनी- रोजाना एक लाख से ज्यादा नए केस आने का सिलसिला रहेगा अभी जारी

कोरोना संक्रमण का कहर एशिया, दक्षिण अमेरिका और मिडिल ईस्ट के देशों में जारी रहेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WHO) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बीते दो हफ्तों तक रोजाना एक लाख से ज्यादा नए केस सामने आए और अभी और 15 दिन तक ये सिलसिला जारी रह सकता है। WHO ने चीन के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बीजिंग में मिले नए केस गंभीर मामला है और इससे जल्द निपटना होगा। ।

WHO का मानना है कि चीन ने फ़िलहाल मामले को अच्छे से संभाला हुआ है लेकिन इस मामले में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की ज़रूरत है। WHO चीफ टेडरॉस एडहॉम ने कहा कि 50 दिन बाद चीन में एक बार फिर स्थिति ख़राब नज़र आ रही है। उन्होंने कहा कि बीजिंग में मिला क्लस्टर काफी खतरनाक मसला है और इस पर वक़्त रहते नियंत्रण करना होगा। बता दे, बीजिंग में संक्रमण की दूसरी लहर सामने आने के बाद स्थानीय प्रशान ने सख्ती शुरू कर दी। शहर के कुछ हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया है। सभी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, थिएटर और सिनेमा हॉल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। यहां चार दिन में कुल 106 मामले सामने आए। यहां कुल 46 हजार लोगों के टेस्ट कराए जा रहे हैं। रविवार और सोमवार के बीच इनमें से 20 हजार लोगों के टेस्ट करा लिए गए।

WHO के इमरजेंसी चीफ डॉक्टर माइकल रेयान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र हेल्थ एजेंसी भी बीजिंग में संक्रमण फैलने के मुद्दे पर लगातार चीन के संपर्क में हैं। अगर चीन को किसी भी मदद की ज़रुरत पड़ेगी तो WHO की टीम भी भेजी जा सकती है।

टेडरॉस ने कहा कि दुनिया में कोरोना संक्रमण के जो नए मामले सामने आ रहे हैं, उनमें से 80% से ज्यादा केस सिर्फ 10 देशों से आ रहे हैं। सबसे ज्यादा केस ब्राजील, अमेरिका, भारत, रूस, पेरू, चिली, पाकिस्तान और सऊदी अरब से सामने आ रहे हैं। टेडरॉस के मुताबिक साउथ एशिया के देशों में कोरोना ने रफ़्तार पकड़ी है जो कि काफी खतरनाक तेजी से बढ़ रही है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्यूएचओ) का कहना है कि अफ्रीका में महामारी में तेजी आ रही है ।संगठन ने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि महाद्वीप में कोरोना वायरस के एक लाख मामले पहुंचने में 98 दिन लग गए जबकि इनकी संख्या दो लाख पहुंचने में सिर्फ 18 दिन लगे। डब्ल्यूएचओ अफ्रीका के प्रमुख माशिदिसो मोइती ने कहा कि अफ्रीका के 54 देशों में से आधे से अधिक में सामुदायिक संचरण शुरू हो गया है और यह काफी गंभीर है। महाद्वीप में यह वायरस मुख्यत: यूरोप से आया और यह शहरी इलाकों और व्यावसायिक केंद्रों से और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।

मोइती ने कहा, 'मुझे आशंका है कि जब तक प्रभावी टीका नहीं मिल जाता है, हमें संभवत: इसके साथ जीना पड़ेगा।' अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण के दो लाख 54 हजार से अधिक मामले हैं जबकि करीब 6700 लोगों की इससे मौत ही चुकी है।

बता दे, दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 39 हजार 050 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 81 लाख 12 हजार 577 हो गया है। अब तक 42 लाख 13 हजार 182 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जॉन हॉपकिंस यूनीवर्सिटी के अनुसार अमेरिका में मामले 21 लाख के पार पहुंच गए हैं। न्यूयॉर्क राज्य में सबसे ज्यादा 3 लाख 83 हजार 944 मामले हैं। यहां 30 हजार 825 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी, कैलिफोर्निया, इलिनोइस और मैसाचुसेट्स में एक लाख से ज्यादा मामले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री