न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मास्क लगाने की सलाह पर भड़का अफसर, महिला से की मारपीट, वीडियो वायरल

मंगलवार को इसका वीडियो सामने आया और महिला ने केस दर्ज कराया। आरोपी अफसर की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करें।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jun 2020 4:21:27

मास्क लगाने की सलाह पर भड़का अफसर, महिला से की  मारपीट, वीडियो वायरल

देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकार की तमाम जतन के बावजूद रोजाना हजारों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे है। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 5।50 लाख से ज्यादा हो गई है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही घर से बाहर निकलने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग इन नियमों का पालन नहीं कर रहे है ऐसे में वे अपनी जिन्दगी के साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल रहे हैं। कुछ इसी तरह का मामला आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) में सामने आया है। यहां नेल्लोर के एक गवर्नमेंट ऑफिस में महिला कर्मचारी ने अफसर को मास्क लगाने की सलाह दी। अफसर को यह अपनी बेइज्जती लगी। उसने ऑफिस में ही दिव्यांग महिला की रॉड से पिटाई की। बाल पकड़कर घसीटा। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने महिला को बचाने की कोशिश की। लेकिन, वे कामयाब नहीं हो पाए। घटना शनिवार की है।

मंगलवार को इसका वीडियो सामने आया और महिला ने केस दर्ज कराया। आरोपी अफसर की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करें।

टूरिज्म डिपार्टमेंट का मामला

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना नेल्लोर के टूरिज्म डिपार्टमेंट में शनिवार सुबह हुई। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। एक व्यक्ति तेजी से कमरे में घुसता है। यहां कुछ कर्मचारी काम में व्यस्त हैं। यह व्यक्ति सामने की तरफ बैठी महिला कर्मचारी के पास पहुंचता है। उसे बाल पकड़कर जमीन पर गिरा देता है। महिला की टेबल के बगल में रखी रॉड जैसी कोई वस्तु उठाकर उसे मारना शुरू करता है। अफसर की हरकत देखकर कुछ कर्मचारी दौड़कर उसके पास पहुंचते हैं। उसके हाथ से रॉड छीनने और महिला को बचाने की कोशिश करते हैं। महिला कुर्सी से जमीन पर गिर जाती है। मारपीट करने के बाद यह व्यक्ति बाहर कमरे से बाहर निकल जाता है। इस व्यक्ति का नाम भास्कर बताया गया है। वो टूरिज्म डिपार्टमेंट में डिप्टी मैनेजर है।

महिला ने मंगलवार को मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोपी अफसर को संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने के लिए कहा था लेकिन अफसर ने इसे अपने बेइज्जती माना।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका