न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता का केंद्र सरकार पर हमला, श्रमिक स्पेशल ट्रेन को बताया 'कोरोना एक्सप्रेस'

कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 6:42:50

ममता का केंद्र सरकार पर हमला, श्रमिक स्पेशल ट्रेन को बताया 'कोरोना एक्सप्रेस'

कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल पिछले दो महीने में कोरोना को फैलने से रोकने में सफल रहा था, लेकिन अब मामले इसलिए बढ़ रहे हैं, क्योंकि बाहर से लोग लौट रहे हैं। रेलवे हजारों प्रवासी श्रमिकों को एक ही ट्रेन में भेज रहा है, अधिक ट्रेनें क्यों नहीं दी जा रही हैं। श्रमिक स्पेशल ट्रेन के नाम पर भारतीय रेल 'कोरोना एक्सप्रेस' ट्रेन चला रही है। ममता ने कहा कि इन ट्रेनों में बैठकर कोरोना पश्चिम बंगाल में आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि 1 जून से राज्य में सभी धार्मिक स्थल खोल दिए जाएंगे। ममता ने घोषणा की है कि एक जून से सभी धार्मिक स्थल सुबह 10 बजे से खोले जाएंगे। हालांकि धार्मिक स्‍थलों में किसी भी तरह की सभा का आयोजन नहीं होगा।

मंदिरों और मस्जिदों को बंद रखने का क्या मतलब

ममता बनर्जी ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि अगर कोरोना इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो मंदिरों और मस्जिदों को बंद रखने का क्या मतलब है। इसके साथ ही उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि किसी को भी धार्मिक स्थलों पर इकट्ठा होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने कुछ नियम भी तय किए हैं। सभी धार्मिक स्थलों को पहले सैनेटाइज किया जाएगा और एक बार में 10 से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे।

सीएम ममता ने कहा कि सभी निजी, सार्वजनिक और सरकारी क्षेत्र के कार्यालय 8 जून को खुलेंगे। सभी चाय और जूट उद्योग भी एक जून से पूरी तरह काम करना शुरू कर देंगे। उन्‍होंने कहा कि 8 जून से 100% क्षमता के साथ सभी सरकारी और निजी दफ्तर खुल जाएंगे। चाय व जूट उद्योग भी एक जून से 100% कामगारों के साथ खुल जाएंगे। हालांकि स्‍कूल अभी जून महीने तक बंद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ