न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में बदला मौसम, शिमला में बर्फबारी, मुंबई में तेज बारिश, दिल्ली में अगले 7 दिन गर्मी से राहत

चक्रवाती तूफान निसर्ग के बुधवार को महाराष्ट्र में दस्तक के बाद मौसम में बदलाव आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 10:59:24

देश में बदला मौसम, शिमला में बर्फबारी, मुंबई में तेज बारिश, दिल्ली में अगले 7 दिन गर्मी से राहत

चक्रवाती तूफान निसर्ग के बुधवार को महाराष्ट्र में दस्तक के बाद मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिसको देखते हुए मध्यप्रदेश की सरकार सतर्क हो गई है। तूफान को देखते हुए राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के इंदौर और उज्जैन संभागों के लिए आपत स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 7 जून तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 6 जून तक यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि 'निसर्ग' गुरुवार सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच महाराष्ट्र से खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में प्रवेश कर सकता है। हालांकि, इसके आने से पहले ही राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि इंदौर और उज्जैन संभाग में 'निसर्ग' का प्रभाव अगले दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान तेज हवा और आंधी चलने के साथ गरज व चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है और कई स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।

वहीं, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है। बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में जबरदस्त बारिश हुई। वहीं, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी इलाके वाले राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका