न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विशाखापट्टनम गैस लीक / एक्शन में सरकार, PM मोदी ने बुलाई NDMA की बैठक, राहुल गांधी बोले- मदद के लिए आगे आएं कांग्रेसी

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस लीक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्रालय और एनडीएमए के अधिकारियों से बात की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 11:00:19

विशाखापट्टनम गैस लीक / एक्शन में सरकार, PM मोदी ने बुलाई NDMA की बैठक, राहुल गांधी बोले- मदद के लिए आगे आएं कांग्रेसी

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस लीक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्रालय और एनडीएमए के अधिकारियों से बात की है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी एक्शन में आ गए हैं और ताजा हालात के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि सीएम जगन खुद विशाखापट्टनम जा रहे हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और जिला मशीनरी को तत्काल कदम उठाने और सभी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

PM मोदी ने बुलाई एनडीएमए की बैठक

प्रधानमंत्री कार्यालय पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव मदद की कोशिसश की जा रही है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सबकी सुरक्षा और अच्छे सेहत की कामना की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीएमए के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। यह बैठक 11 बजे होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विशाखापट्टनम की घटना परेशान करने वाली है। एनडीएमए के अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों से बात की है। हम स्थिति पर लगातार और बारीकी से नजर रख रहे हैं।

राहुल ने की मदद की अपील

वहीं, राहुल गांधी ने घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की है। राहुल ने कहा, 'मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं-नेताओं से अपील करता हूं कि वे प्रभावित लोगों को सभी जरूरी मदद करें। उन लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, जो किसी अपने को खो चुके हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि अस्पताल में भर्ती शीघ्र स्वस्थ हों।'

वहीं, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि आज तड़के विशाखापत्तनम में एक निजी फर्म में गैस रिसाव के कारण मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैंने स्थिति का जायजा लेने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से बात की है। साथ ही एनडीआरएफ की टीमों को आवश्यक राहत उपाय प्रदान करने का निर्देश दिया।

बीजेपी ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को आपातकालीन चिकित्सा राहत प्रदान करने और बाकी गांवों में शेष लोगों के बचाव का कार्य करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। सभी संसाधनों को बचाव और राहत में लगाना चाहिए। जहरीली गैस के रिसाव के कारण कई गांव के लोग गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, 2000 मीट्रिक टन रासायनिक क्षमता वाले टैंक से रिसाव हुआ था। इससे 3 हजार मीट्रिक टन की क्षमता वाला एक और टैंक जुड़ा हुआ था। रिसाव के समय करीब 2000 लोग संयंत्र के अंदर थे और करीब 2000 लोग संयंत्र के बाहर थे। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, पीवीसी गैस (या स्टाइरीन) एलजी पॉलिमर से गुरुवार सुबह करीब 2:30 बजे लीक हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ