KXIP Vs RR का मैच बीते रविवार को हुआ जो कि बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीम की तरफ से विशाल स्कोर देखने को मिला। मैच में चक्कों की बरसात हुई। दोनों टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। एक तरफ जहां राहुल तेवंतिया के 5 छक्के एक ही ओवर में देखने को मिले तो दूसरी तरफ निकोलस पूरन की फील्डिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब की जा रही हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर ने खुद कहा कि जिंदगी की बेस्ट फील्डिंग देखी हैं।
Watch it!! Jonty Rhodes bowing down to Pooran wow🔥👌🏼 pic.twitter.com/glHkm0iP5k
— Suhas (@iamsuhas29) September 27, 2020
सचिन ने ट्विटर पर पूरन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- यह सबसे बेहतरीन फील्डिंग है, जिसे मैंने अपनी जिंदगी में देखा। बता दें कि राजस्थान की पारी का 8वें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर संजू सैमसन ने छक्के के लिए शॉट मारी। गेंद सीमा पार पहुंच ही गई थी कि निकोलस पूरन ने सुपरमैन की तरह डाइव लगाते हुए 6 रन को दो में बदल लिया।
This is the best save I have seen in my life. Simply incredible!! 👍#IPL2020 #RRvKXIP pic.twitter.com/2r7cNZmUaw
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt)













