न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

8 जून से खुलेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के पट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनाए ये नियम

अनलॉक के पहले चरण में 8 जून से सारे धार्मिक स्थल खोल दिए जाएंगे। ऐसे में 22 मार्च से बंद काशी विश्वनाथ मंदिर को शासन की गाइडलाइन के मुताबिक खोलने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 4:26:02

 8 जून से   खुलेंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के पट,  श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बनाए ये नियम

अनलॉक के पहले चरण में 8 जून से सारे धार्मिक स्थल खोल दिए जाएंगे। ऐसे में 22 मार्च से बंद काशी विश्वनाथ मंदिर को शासन की गाइडलाइन के मुताबिक खोलने की तैयारी शुरू हो चुकी है।

दर्शन के वक्त श्रद्धालुओं को मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मंदिर में सैनेटाइजेशन का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा कई सख्त नियम श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। मंदिर प्रशासन के अनुसार सभी लोगों की सुरक्षा अहम है।

varanasi news,kashi vishwanath temple,coronavirus,lockdown

मंदिर प्रशासन के अनुसार स्थानीय स्तर पर जो तैयारियां की गई हैं वह इस प्रकार है

- जो भी श्रद्धालु दर्शन करने आएंगे। उनको मेन गेट से ही उनका थर्मल स्कैनिंग किया जाएगा। फिर उनको अंदर भेजा जाएगा।

- अंदर आने के बाद दो-दो मीटर पर गोले बनाए गए हैं। जहां पर श्रद्धालुओं को खड़ा होना होगा। जब अगला गोला खाली होगा, तभी श्रद्धालु आगे बढ़ेंगे।

- सभी श्रद्धालुओं को मास्क लगाना अनिवार्य होगा और मंदिर से घुसने से पूर्व अपने हाथ को सैनिटाइज करना होगा।

- प्रशासन के अनुसार पूरी कोशिश रहेगी कि मंदिर प्रांगण के अंदर भी श्रद्धालुओं की दूरी 2 मीटर से अधिक रहे।

- गर्भगृह के अंदर प्रवेश वर्जित होगा। पुजारियों को टीका लगाना अलाउड नहीं होगा।

- अर्पित किया हुआ पुष्प किसी को वापस नहीं मिलेगा। और जब एक श्रद्धालु दर्शन करके निकल जाएगा, तभी दूसरा श्रद्धालु दर्शन कर पाएगा।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि मंदिर परिसर में दाखिल होने के लिए दो एंट्री गेट हैं। रानी भवानी उत्तरी और पश्चिमी। इन दोनों गेट पर आटोमोटिव सैनेटाइजिंग मशीन लगाया जा रहा है, जो सेंसर बेस पर काम करेगा।

मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो इन बातों का रखे ध्यान

कोरोनो से बचाव के लिए मंदिरों की तरफ से कई तरह की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही हैं लेकिन खुद को बचाने की जिम्मेदारी आपकी है। अगर आप भी लॉकडाउन खत्म होने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं तो कुछ खास बातों पर जरूर ध्यान दें।

- घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। मंदिरों में भीड़भाड़ होना आम बात है ऐसे में आपकी और खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए पहली जिम्मेदारी मास्क लगाना है। मास्क लगाने से आप कोरोना के संक्रमण से दूर रह सकते हैं।

- मंदिर प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखने की तैयारी है लेकिन आपको खुद भी इसका ध्यान रखना है। मंदिर की कतार में खड़े होते समय आगे वाले व्यक्ति से उचित दूरी बना कर रखें। दर्शन के लिए अपनी बारी का धैर्यपूर्वक इंतजार करें।

- मंदिरों की तरफ से सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा लेकिन इसके बावजूद आपका फर्ज बनता है कि आप मंदिर परिसर में कोई भी सतह को न छुएं और ना ही मूर्तियों को भोग लगाएं। भगवान के दर्शन कर सुरक्षित तरीके से घर वापस आने की कोशिश करें।

- जैसे ही शुरू से कहा जा रहा है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए अपने हाथों को साफ रखना बेहद जरुरी है ऐसे में मंदिर में प्रवेश के पहले सैनिटाइजर से हाथों को अच्छे से साफ करें और घर आने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका