न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सहारनपुर / बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला, अब हर रविवार रहेगा पूरा लैकडाउन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 12:08:39

सहारनपुर / बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते  प्रशासन का बड़ा फैसला, अब हर रविवार रहेगा  पूरा लैकडाउन

देश में कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के तमाम कदम विफल होते दिखाई दे रहे है। भारत में कोरोना के शनिवार को रिकॉर्ड 15 हजार 898 मरीज सामने आए। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 11 हजार 733 हो गई है। कोरोना संक्रमण के चलते देश में मरने वालों की संख्या 13 हजार 346 हो गई है।

उधर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना के पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, केवल मेडिकल इमरजेंसी, दूध की दुकानों को खोलने की इजाजत होगी। सहारनपुर में पिछले कुछ दिन से बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए प्रशासन ने सहारनपुर में प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया है। डीएम अखिलेश सिंह का कहना है कि जनपद में पूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

सहारनपुर जिला अधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सहारनपुर जिले में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े है। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ की ओर से आवाजाही से दिक्कतें बढ़ी हैं। ऐसे में फैसला लिया गया है कि रविवार को जनपद में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। किसी को आवाजाही की इजाजत नहीं होगी, जिन्हें बहुत जरूरी होगा उनके लिए पास की व्यवस्था होगी। रविवार के दिन पूर्ण लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दूध, इमरजेंसी सेवा, इमरजेंसी अस्पताल की जो सेवाएं दे रहे हैं केवल उन्हें खोलने की इजाजत होगी। किराना, सब्जी, फल-फ्रूट सहित सभी दुकानें रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगी।

सहारनपुर अभी भी रेड जोन में है। सहारनपुर में अब तक कुल 337 केस सामने आ चुके है जिनमें से फिलहाल 80 केस है और 257 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। सहारनपुर में इस समय कुल हॉटस्पॉट की संख्या 12 है।

बता दे, उत्तरप्रदेश में शनिवार को कोरोना के 541 मरीज मिले, जबकि 22 लोगों ने दम तोड़ा। हापुड़ में 65, कानपुर में 55, गाजियाबाद में 35, लखनऊ में 27, मेरठ में 19, जौनपुर में 16 संक्रमित मिले। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को राज्य में 14 हजार 48 सैंपल की जांच की गई। अब तक कुल 5 लाख 42 हजार 972 टेस्ट किए जा चुके हैं। यहां कुल संक्रमितों की सख्या 17 हजार 135 हो गई है वहीं अब तक 529 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका