न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर शूटआउट / UP का सबसे बड़ा अपराधी बना विकास दुबे, पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की 5 लाख

कानपुर शूटआउट में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत मामले में फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे के करीबी और दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Jul 2020 1:25:07

कानपुर शूटआउट / UP का सबसे बड़ा अपराधी बना विकास दुबे, पुलिस ने इनामी राशि बढ़ाकर की 5 लाख

कानपुर शूटआउट में 8 पुलिसकर्मियों की शहादत मामले में फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे के करीबी और दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे का एनकाउंटर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने हमीरपुर में अमर को मार गिराया। अमर बिकरू के शूटआउट में शामिल था। दूसरी और विकास पर इनामी राशि 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। इनाम राशि के आधार पर अब वह यूपी का सबसे बड़ा अपराधी बन गया है। विकास दुबे के बाद मेरठ का बदर सिंह बद्दो और एनआईए अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड में शामिल शूटर आशुतोष का नाम है, जिनके ऊपर ढाई-ढाई लाख का इनाम घोषित है। इससे पहले डकैत बाबुली कोल पर भी पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था।

हत्याकांड के बाद से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे अपराधी विकास दुबे के ऊपर चौथी बार इनाम की राशि बढ़ायी गई है। पहले 50 हजार, उसके बाद 1 लाख, फिर 2.5 लाख और अब उसकी जानकारी देने वाले को 5 लाख का इनाम मिलेगा। बताया जा रहा है कि गिरफ़्तारी में देरी की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। जिसकी वजह से इनाम की राशि शासन की तरफ से बढ़ा दी गई है।

वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस और एसटीएफ की कई टीम उसकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं लगा है। बाइक और प्राइवेट वाहन के माध्यम से वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। मंगलवार को हरियाणा के फरीदाबाद में उसकी लोकेशन मिलने के बाद अब उसके दिली और एनसीआर में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। विकास फरीदाबाद के सेक्टर-87 में अपने रिश्तेदार के घर रुका था। उसने होटल में रूम बुक करवाने की कोशिश की, लेकिन सही आईडी नहीं होने की वजह से बुकिंग नहीं कर पाया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही विकास भाग गया। फरीदाबाद में विकास के 3 साथियों अंकुर, प्रभात और कार्तिकेय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 2 पिस्टल भी मिली हैं, ये यूपी पुलिस की हैं। बिकरू शूटआउट में बदमाशों ने 8 पुलिसवालों की हत्या कर कर उनके हथियार भी लूट लिए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री