न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कानपुर / वकील निकला कोरोना संक्रमित, अदालत परिसर को 2 दिन के लिए किया सील

कानपुर में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला न्यायालय को गुरुवार से 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Jun 2020 3:59:46

कानपुर / वकील निकला कोरोना संक्रमित, अदालत परिसर को 2 दिन के लिए किया सील

उत्तरप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 277 नए मामले सामने आए। इससे पहले मंगलवार को 389 मरीज मिले थे। लेकिन 20 संक्रमितों की मौत हुई, जो अब तक सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ मृतकों का आंकड़ा 321 पहुंच गया है।

उधर, कानपुर में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जिला न्यायालय को गुरुवार से 2 दिन के लिए सील कर दिया गया है। बार एसोसिएशन ने इसकी जानकारी दी है। कानपुर बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल दीप सचान ने बताया कि ग्वालटोली निवासी वरिष्ठ वकील बुधवार को कोविड-19 (Covid-19) संक्रमित पाए गए। इसके बाद कार्यवाहक जिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रियाज ने पूरे अदालत परिसर को सील करने का आदेश दिया है।

उन्होंने बताया कि पूरे अदालत परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा इसलिए सभी अदालतों में गुरुवार और शुक्रवार को सुनवाई सहित विधिक कार्य नहीं होंगे। सचान ने सभी रजिस्ट्रार कार्यालय भी गुरुवार और शुक्रवार को बंद रखने का अनुरोध किया है ताकि कोरोनावायरस संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।

बता दे, कानपुर में बुधवार को एक दिन में संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं, 51 लोग संक्रमति पाए गए। इसके बाद अब शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 611 पहुंच गई है। वहीं संक्रमण की चपेट में आकर 23 पेशेंट अपनी जान गवां चुके हैं। 343 पेशेंट डिस्चार्ज हो कर अपने घरों को लौट चुके हैं।

तीन की हुई मौत

बुधवार को नौबस्ता थाना क्षेत्र के हनुमंत विहार में रहने वाली 65 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गई थी। बुधवार को बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को मंगलवार को हैलट अस्पताल के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मृतका की घर की तरफ जाने गलियों और सड़कों को सील कर दिया गया है। पूरे परिवार के सैंपल लेकर क्वारैंटाइन कराया गया है।

जूही थाना क्षेत्र के जूही इलाके में रहने वाले 52 वर्षीय अधेड़ की मंगलवार देर मौत हो गई थी। बुधवार को अधेड़ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 52 पेशेंट को सांस लेने में तकलीफ थी। परिजनों ने उन्हें बीते 6 जून को हैलट के कोविड-19 में भर्ती कराया था। वहीं रेलबाजार के मीरपुर में रहने वाली 57 वर्षीय की मौत हो गई। महिला को कार्डियोलॉजी से हैलट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जांच के बाद महिला में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टी हुई थी।

दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट आने के बाद भागे वार्ड ब्वॉय

बुधवार को हैलट अस्पताल के होल्डिंग एरिया में भर्ती दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नर्स, वार्ड ब्वाय और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वार्ड में भर्ती तीन मरीज और उनके तीमारदार मौका देख कर बाहर निकल आए। इस घटना के बाद पूरे वार्ड में हड़कंप मच गया, वार्ड के अंदर के जाने के लिए कोई राजी नहीं था। मौके पर अधीक्षक ने सभी को समझाकर शांत कराया। दोनों संक्रमित मरीजों को कोविड-19 (Covid-19) अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है। इसके बाद पूरे होल्डिंग वार्ड को सैनिटाइज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका