न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हाथरस गैंगरेप / पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, गर्दन पर चोट के निशान, हड्डियां भी टूटी हुई

गैंगरेप पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की गर्दन पर चोट के निशान हैं और हड्डियां भी टूटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होता है कि पीड़िता के साथ किस तरह की दरिंदगी की गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 01 Oct 2020 12:52:32

हाथरस गैंगरेप / पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, गर्दन पर चोट के निशान, हड्डियां भी टूटी हुई

हाथरस गैंगरेप कांड पीड़ित युवती के परिजनों से मिलने के लिए उत्तर प्रदेश कांगेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी दिल्ली से निकल चुके हैं। राहुल-प्रियंका डीएनडी के रास्ते हाथरस जाएंगे, वहीं यूपी पुलिस ने दोनों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी हाल में दोनों को दिल्ली बॉर्डर पर रोका जाएगा। वहीं, गैंगरेप पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की गर्दन पर चोट के निशान हैं और हड्डियां भी टूटी हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होता है कि पीड़िता के साथ किस तरह की दरिंदगी की गई थी।

कई बार गले दबाने की कोशिश

सफदरजंग अस्पताल के द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया कि पीड़िता की मौत का मुख्य कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि, रिपोर्ट में गले पर चोट के निशान का भी जिक्र किया गया है साथ ही गले को दबाने का मामला भी सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ एक बार नहीं कई बार गले दबाने की कोशिश की गई है। पीड़िता की ओर से कई बार बचाव की कोशिश की गई, इस वजह से गर्दन की हड्डी भी टूट गई थी। अभी विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद इस बात की पुष्टि की जाएगी कि मौत का कारण क्या रहा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही घटना के बारे में बताया गया है, जिसमें कहा गया है कि ये घटना 14 सितंबर सुबह नौ बजे की है और शाम को 4 बजे के करीब पीड़िता को अलीगढ़ के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जब पीड़िता की हालत बिगड़ी तो 28 तारीख को उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में लाया गया। इलाज के दौरान 29 तारीख को सुबह 6:55 बजे पीड़िता की मौत हो गई।

खबर है कि पीड़िता के साथ रेप हुआ या नहीं हुआ इसकी रिपोर्ट दोपहर तक आएगी। सभी फॉरेंसिक सैंपल को आगरा की लैब में भेजा गया है, जहां जांच जारी है।

गौरतलब है कि 14 सितंबर को हाथरस के एक गांव में दलित युवती के साथ गैंगरेप किया गया था। जिसके बाद उसकी तबीयत काफी खराब हुई और दिल्ली शिफ्ट किया गया, जहां सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद युवती के शव को हाथरस लाया गया, जहां पर जबरन पुलिस के द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से पूरे केस की जांच के लिए तीन सदस्यों की एसआईटी टीम का गठन किया गया है, जो हाथरस पहुंच चुकी है। एसआईटी को 7 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इस मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती ने भी योगी सरकार को निशाने पर लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका