न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चिंता / कोरोना वार्ड में नहीं थी ड्यूटी फिर भी संक्रमित हुआ जूनियर डॉक्टर

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की चिंता उस समय बढ़ गई जब यहां नॉन कोरोना वार्ड में ड्यूटी पर लगा एक जूनियर डॉक्टर संक्रमित पाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 11:19:44

चिंता / कोरोना वार्ड में नहीं थी ड्यूटी फिर भी संक्रमित हुआ जूनियर डॉक्टर

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की चिंता उस समय बढ़ गई जब यहां नॉन कोरोना वार्ड में ड्यूटी पर लगा एक जूनियर डॉक्टर संक्रमित पाया गया। डॉक्टरों को डर है कि कैंपस में कम्युनिटी संक्रमण का खतरा तो नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो कैंपस में रहने वाले कई परिवारों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

शुक्रवार को जूनियर डॉक्टर में कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे जिसके बाद नमूने लिए गए शनिवार को आई रिपोर्ट में जूनियर डॉक्टर पॉजिटिव पाया गया। पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर को कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं, दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर डॉक्टर कोरोना का शिकार कैसे हुआ? क्योंकि जूनियर डॉक्टर की ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगाई ही नहीं गई थी। ऐसे में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी चिंतित है। डॉक्टरों को डर है कि अगर कैंपस में संक्रमण हुआ तो कई स्वास्थकर्मियों के परिवार चपेट में आएंगे। इसके बाद मुश्किलें और भी बढ़ जाएगी।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज को पहले ही रेड जोन कैंपस घोषित किया जा चुका है। इसके बाद भी मरीजों के साथ तीमारदारों की आवाजाही बढ़ी है। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन निर्देश भी जारी कर चुका है कि मरीजों के साथ केवल एक ही तीमारदार आए। लेकिन इस निर्देश का असर नहीं हुआ। मरीजों की साथ तीमारदारों की संख्या भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने कहा कि एनेस्थीसिया के डॉक्टर की ड्यूटी कोरोना वार्ड में नहीं लगाई गई थी। वह कैसे संक्रमित हुआ। इसकी जानकारी की जुटाई जा रही है।

बता दे, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में 433 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक राज्य में 10 हजार 536 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक दिन में सात और लोगों की जान गई है। मेरठ में 3, आगरा में 2 व लखनऊ, कानपुर में 1-1 की जान गई। अब तक कुल 275 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर असमय मौत का शिकार हो चुके हैं। हालांकि, इस अवधि में 278 मरीज स्वस्थ भी हुए। अभी तक 59% (6 हजार 185) रोगी ठीक हो चुके हैं। लेकिन 4 हजार 76 का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका