न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फतेहपुर / बार बालाओं का अश्‍लील डांस देखने उमड़ा पूरा गांव, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

बार बालाओं द्वारा फिल्मी गीतों पर किये जा रहे अश्लील नृत्य को देखने के लिए लोगोंं की भारी भीड़ इकट्ठा हुईं और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंंग की जमकर धज्जियां उड़ाईंं गयी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 21 Jun 2020 10:31:05

फतेहपुर / बार बालाओं का अश्‍लील डांस देखने उमड़ा पूरा गांव, सोशल डिस्टेंसिंग  की  उड़ी धज्जियां

कोरोना संकट के बीच भले ही लॉकडाउन में छूट दी गई है लेकिन इसके बावजूद संक्रमण से बचने के लिए तमाम जरूरी एहतियात बरतना अभी भी जरूरी है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपने जीवन के साथ-साथ दूसरों के जीवन से खिलवाड़ करने से बाज नही आ रहे हैं। हाल ही में ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सामने आया है। जहां बारात वापस लौटने के बाद गांव में नौटंकी का आयोजन किया गया। जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के भलेवा गांव में आयोजित हुई इस नौटंकी में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। बार बालाओं द्वारा फिल्मी गीतों पर किये जा रहे अश्लील नृत्य को देखने के लिए लोगोंं की भारी भीड़ इकट्ठा हुईं और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंंग की जमकर धज्जियां उड़ाईंं गयी।

दरअसल, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भलेवा गांव के रहने वाले झल्लर नामक व्यक्ति के बेटे राजेंद्र की शादी थी। बेटे की बारात वापस लौटने के बाद झल्लर ने बीती रात अपने गांव में नौटंकी का आयोजन किया था। नौटंकी के लिए झल्लर ने अधिकारियों से किसी प्रकार की कोई परमिशन भी लेना जरूरी नहींं समझा। गांव में हो रही नौटंकी में हिस्सा लेने के लिए बाहर से बार बालाएं भी बुलवाई गयी थी। इस दौरान बार बालाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर अश्लील नृत्य किया। बार बालाओं का नाच देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हुई थी। इस दौरान, सोशल डिस्टेंसिग की जमकर धज्जियां भी उड़ाईंं गयी। जिस समय गांव में अश्लील नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था, उसी समय गांव के ही एक जागरूक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर दिया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक झल्लर और नौटंकी मास्टर श्रवण कुमार को हिरासत में लेने के साथ ही नौटंकी के कार्यक्रम को बंद करवा दिया। पुलिस को देख नौटंकी में नाच रही बार बालाएं मौके से भाग खड़ी हुईंं। अश्लील नृत्य का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 (Covid-19)से संक्रमित 21 और लोगों की मौत हो गयी है। इसके साथ ही राज्य में मरने वालों की संख्या 550 हो गयी है। जबकि पिछले 24 घंटों में 596 नए मामले आने के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 17731 हो गयी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री