नन्हे कदम-बड़े हौसले, चीन से लड़ने निकले घरों से, पुलिस ने रोका तो दिया ये जवाब

By: Pinki Sun, 21 June 2020 12:43:17

नन्हे कदम-बड़े हौसले, चीन से लड़ने निकले घरों से, पुलिस ने रोका तो दिया ये जवाब

लद्दाख के गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ बीते 15 जून को हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से चीन के खिलाफ देश के हर वर्ग में गुस्सा है। इसका जीता जागता उदाहरण अलीगढ़ में देखने को मिला। गभाना तहसील के तकरीबन 10 बच्चे गुस्से में आकर चीन से बदला लेने के लिए सीमा की तरफ कूच करने लगे। ये बच्चे सड़क पर दौड़ते जा रहे थे। जिन्हें देखकर पुलिस कर्मियों ने रोका तो बच्चों ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। बच्चों ने कहा- वे चीन से लड़ने जा रहे हैं। क्योंकि चीन ने हमारे सिपाहियों को मार दिया है। हम इसका बदला लेने जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें काफी देर तक समझाया तब वे घर वापस जाने के लिए तैयार हुए।

यह है पूरा मामला

यह मामला बीते गुरुवार का है। लेकिन यह अब सोशल मीडिया पर वायरल है। थाना चंदौसी इलाके के अमृतपुर गांव के रहने वाले 10 बच्चे सड़क पर दौड़ते जा रहे थे। लोगों ने समझा कि कोई घटना हुई है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दौरऊ गांव के पास बच्चों को रोका और उसने दौड़ने का कारण पूछा।

बच्चों ने जवाब देते हुए कहा- चीन बॉर्डर पर शहीद हुए अपने सिपाहियों की शहादत का बदला लेने के लिए जा रहे हैं। चीनी सैनिकों ने हमारी सेना के जवानों को धोखे से मारा है। उन्ही जवानों की शहादत का बदला लेंगे। यह बात सुनते ही पुलिसकर्मी दंग रह गए। जैसे तैसे कर बच्चों को पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें उनके गांव वापस भेज दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग इन बच्चों के जज्बे को सलाम कर रहे है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com