न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उसेन बोल्ट हुए कोरोना पॉजीटिव, फर्राटा किंग के बर्थडे के जश्न में क्रिस गेल भी थे शामिल

आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन पूर्व फर्राटा धावक उसैन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 21 अगस्त को बोल्ट का जन्मदिन था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Aug 2020 11:13:37

उसेन बोल्ट हुए कोरोना पॉजीटिव, फर्राटा किंग के बर्थडे के जश्न में क्रिस गेल भी थे शामिल

आठ बार के ओलंपिक चैम्पियन पूर्व फर्राटा धावक उसैन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 21 अगस्त को बोल्ट का जन्मदिन था। बोल्ट ने जमैका में अपने 34वें जन्मदिवस पर इंग्लिश फुटबॉलर रहीम स्टर्लिंग सहित मेहमानों के साथ एक पार्टी की थी। उसैन बोल्ट का कुछ दिन पहले कोविड-19 टेस्ट किया गया था और अब उनके इस बीमारी से संक्रमित होने की खबर आई है। बोल्ट ने अपने ट्विटर हैडंल से वीडियो शेयर किया है। 21 अगस्त को अपने जन्मदिन के जश्न में उन्होंने सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था।

रिपोर्ट आने से पहले बोल्ट ने लिखा था, ‘सोशल मीडिया का कहना है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। शनिवार को जांच कराई है। सबसे अलग रह रहा हूं।’ जमैका के रेडियो स्टेशन 'नेशनवाइड90एफएम' ने कहा कि बोल्ट इस बीमारी के संपर्क आ गए हैं। अब वह सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे।'

बोल्ट ने लिखा था, 'सोशल मीडिया का कहना है कि मैं कोरोना पॉजिटिव हूं। शनिवार को जांच कराई है। सबसे अलग रह रहा हूं।'

बोल्ट के जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। इसमें पार्टी में शामिल मेहमान बिना सुरक्षा का कोई ख्याल रखे खूब नाच-गा रहे थे। मेहमानों ने मास्क नहीं पहना हुआ था और न ही बर्थडे पार्टी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल रखा जा रहा था। बोल्ट ने पार्टी के बाद ट्वीट भी किया था, 'हैपी बर्थडे एवर'।

अब खबर आई है कि बोल्ट की बर्थडे पार्टी में कई बड़े नाम शामिल थे। इसमें क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle), फुटबॉलर रहीम स्टर्लिंग और लियॉन बैली शामिल थे।

11 वर्ल्ड और 8 बार के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता बोल्ट 100 मीटर, 200 मीटर और 4x100 मीटर रिले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। ट्रैक पर राज करने वाले महानतम एथलीट बोल्ट का 2017 में गोल्डन विदाई का सपना धरा का धरा रह गया। वह वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4X100 मीटर रिले रेस पूरी नहीं कर सके थे और वह चोटिल होकर रेस से बाहर हो गए थे।

जमैका में अभी तक कुल 1413 कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। इस बीमारी से इस द्वीपीय देश में 16 लोगों की मौत हुई है। हालांकि पिछले 14 दिनों में 410 नए केस सामने आने के बाद जमैका में इस बीमारी के पीड़ितों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका