न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फिर रॉकेट हमला, अमेरिका ने भारत से की बात

ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुए तनाव को खत्म करने के लिए यूरोपियन यूनियन, भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jan 2020 8:21:53

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास फिर रॉकेट हमला, अमेरिका ने भारत से की बात

ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुए तनाव को खत्म करने के लिए यूरोपियन यूनियन, भारत समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। लेकिन लगता है इन दोनों के बीच उठा तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास के पास एक फिर से दो रॉकेट दागे गए हैं। इस हमले में अबतक किसी नुकसान की खबर नहीं है। बगदाद स्थित ग्रीन जोन में लगातार दूसरे दिन धमाका हुआ। यहां पर अमेरिकी दूतावास के नजदीक दो रॉकेट आकर गिरे। इस हमले में अबतक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। शनिवार रात को भी अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट से हमला किया गया था। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक ग्रीन जोन के बाहर एक तीसरा रॉकेट भी आकर गिरा, जिसका शिकार एक परिवार हुआ, इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। ग्रीन जोन के आस-पास जमीनी और हवाई सुरक्षा उच्चतम स्तर पर है।

वही इस बीच ईरान ने कहा है कि वह अब यूरेनियम का संवर्धन बिना किसी रोकटोक के करेगा। ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने कहा कि उनका देश अब परमाणु कार्यक्रम पर लगाई गई किसी सीमा को नहीं मानेगा। चाहे वह यूरेनियम का संवर्धन हो या फिर उसकी क्षमता हो। यही नहीं ईरान यूरेनियम के संवर्धन के स्‍तर या परमाणु शोध और विकास कार्यक्रमों पर अब कोई रोक स्‍वीकार नहीं करेगा। बता दें कि यूरेनियम से बिजली के साथ परमाणु बम भी बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस ऐलान के साथ ईरान ने यह संकेत दे दिया है कि वह परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगा।

ईरान ने कहा कि अगर उस पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाता है तो वह समझौते की शर्तो को दोबारा मान लेगा। बता दें कि ईरान के अपने परमाणु कार्यक्रम सीमित करने के बदले में 2015 के इस समझौते के तहत उस पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया गया था। हालांकि अमेरिका के इस सौदे से हटने के बाद उसने ईरान पर अशक्त करने वाले प्रतिबंध फिर से लगा दिए थे जिससे गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

अमेरिका ने की भारत से बात

इस बीच अमेरिका भी दुनिया भर में अपनी ओर से मोर्चेबंदी में जुटा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी से जुड़े फैसले के बारे में भारत को अवगत कराया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच पश्चिम एशिया में पैदा हुए तनाव पर भी चर्चा हुई।

भारत की चिंता बढ़ी

ईरान और अमेरिका के बीच पैदा हुए तनाव ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही देश भारत के अहम रणनीतिक और व्यापारिक साझेदार हैं। भारत ने दोनों देशों से तनाव दूर करने की अपील की है। हालांकि माइक पोम्पियो के ट्वीट की भाषा ईरान को लेकर आक्रामक और भड़काऊ दिखती है। विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, "डॉ एस जयशंकर और मैंने अभी-अभी बात की है, हमने ईरान द्वारा लगातार दी जा रही धमकियों और उसके उकसावे वाली कार्रवाई पर चर्चा की है। ट्रंप प्रशासन अमेरिकी लोगों, हमारे दोस्तों और सहयोगियों की रक्षा के लिए जरा भी नहीं हिचकेगा।"

वहीं माइक पोम्पियो से बात करने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने अमेरिका के सामने अपने हितों और चिंताओं को रखा है। उन्होंने ट्वीट किया, "अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए हालात के बारे में चर्चा की। हमनें भारत की चिंताओं और भारत के हित के बारे में उन्हें बताया।"

बता दे, सुलेमानी की हत्‍या के बाद इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमले का दौर जारी है। रविवार देर रात को एक बार फिर से ईरान समर्थन मिलिशिया ने अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट और मोर्टार से हमला किया है। इस हमले में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत