न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस / इस अमेरिकी कंपनी ने कहा - अगले महीने शुरू करेंगे वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल

जॉनसन एंड जॉनसन ने बुधवार को बताया कि उसकी बनाई कोविड-19 वैक्‍सीन (Covid 19 Vaccine) के अब तक के ट्रायल सफल रहे हैं। अब कंपनी आधी जुलाई गुजरने के साथ ही वैक्‍सीन का ह्यूमन ट्रायल (Human Trial) शुरू कर देगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 11:43:56

कोरोना वायरस / इस अमेरिकी कंपनी ने कहा - अगले महीने शुरू करेंगे वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल

दुनियाभर के वैज्ञानिक, शोधकर्ता और कंपनियां इससे कोरोना वायरस के मुकाबले के लिए वैक्‍सीन बनाने में जुटी हुई है। कई देशों का दावा है कि उन्होंने वैक्सीन बना ली है और ट्रायल के अलग-अलग चरणों में पहुंच चुके हैं। उधर अमेरिका की कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने बुधवार को बताया कि उसकी बनाई कोविड-19 वैक्‍सीन (Covid 19 Vaccine) के अब तक के ट्रायल सफल रहे हैं। अब कंपनी आधी जुलाई गुजरने के साथ ही वैक्‍सीन का ह्यूमन ट्रायल (Human Trial) शुरू कर देगी।

जॉनसन एंड जॉनसन ह्यूमन ट्रायल के लिए पहले तय किए समय से दो महीने तेजी से काम कर रही है। यानी कंपनी ने अब तक का काम काफी तेजी से निपटाया है। कंपनी ने वैक्‍सीन बनाने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ पहले ही सौदा कर लिया है। सौदे के मुताबिक, कंपनी वैक्‍सीन की 1 अरब डोज बनाएगी। अमेरिकी कंपनी ह्यूमन ट्रायल के दौरान 18 से 55 साल के 1 हजार 45 लोगों पर वैक्‍सीन का ट्रायल करेगी। इस ट्रायल में 65 साल या ज्‍यादा उम्र के भी कुछ लोग शामिल किए जाएंगे। कंपनी ने बताया कि ह्यूमन ट्रायल अमेरिका और बेल्जियम में किए जाएंगे। अमेरिका की बायोटेक कंपनी मॉडर्ना कोविड-19 वैक्‍सीन मामले में काफी आगे चल रही है। कंपनी 600 मरीजों पर अपनी वैक्‍सीन का ट्रायल शुरू कर चुकी है।

कोरोना वायरस वैक्‍सीन बनाने की होड़ में एस्‍ट्राजेनेका, सनोफी, फाइजर और ग्‍लैक्‍सोस्मिथक्‍लाइन भी शामिल हैं। इनकी बनाई वैक्‍सीन भी ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। इस समय दुनियाभर में करीब 10 कोरोना वैक्‍सीन का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 12 से 18 महीने के भीतर दुनिया को एक सुरक्षित और प्रभावी कोरोना वैक्‍सीन मिल जाएगी। ब्रिटेन की ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोरोना वैक्‍सीन का पहला ह्यूमन ट्रायल सफल हो चुका है। उसने भारत की सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ निर्माण समझौता किया है।

बता दें कि फिलहाल किसी भी देश के पास कोरोना वायरस का न तो कोई इलाज है और नहीं कोई कारगर दवाई है। उधर कोरोना वायरस से अब तक 73 लाख 63 हजार 503 संक्रमित हो चुके है। वहीं वायरस की वजह से 4 लाख 14 हजार 588 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 36 लाख 34 हजार 302 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पूरी दुनिया अभी कोरोना की चपेट में है। वहीं, कई देशों ने खुद को कोरोनावायरस से मुक्त घोषित कर लिया है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में देश में एक भी कोरोना मरीज नहीं होने की पुष्टि की थी। संक्रमण मुक्त होने वाला वह नौवां देश है। इससे पहले वेटिकन सिटी, फिजी और तंजानिया ने भी खुद को संक्रमण मुक्त घोषित कर लिया है। कई देश मई में ही महामारी पर काबू पा चुके हैं। इनमें पापुआ न्यू गिनी, सैंटट किट्स एंड नेविस, तिमोर-लेस्टे, मॉन्टेनेग्रो और सैशल्स शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका