न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना एक्सपर्ट डॉक्टर एंथनी फॉसी की चेतावनी- नहीं सुधरे तो अमेरिका में हर दिन आएंगे 1 लाख नए केस

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा कि लोग अगर लोगों ने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जैसे नियमों को नहीं माना तो जल्द ही यहां हर दिन 1 लाख तक मामले सामने आएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jul 2020 9:40:32

कोरोना एक्सपर्ट डॉक्टर एंथनी फॉसी की चेतावनी- नहीं सुधरे तो अमेरिका में हर दिन आएंगे 1 लाख नए केस

दुनियाभर में कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब तक इस वायरस से 1 करोड़ 5 लाख 84 हजार 16 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें अब तक 57 लाख 94 हजार 597 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 13 हजार 861 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, अमेरिका के कुछ राज्यों में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। अमेरिकी (US) वैज्ञानिक और कोरोना एक्सपर्ट डॉक्टर एंथनी फॉसी (Dr Anthony Fauci) ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिकी लोग नहीं सुधरे तो कोरोना संक्रमण (Coronavirus) और भी तबाही मचा सकता है।

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ एंथनी फौसी ने मंगलवार को कहा कि लोग अगर लोगों ने मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जैसे नियमों को नहीं माना तो जल्द ही यहां हर दिन 1 लाख तक मामले सामने आएंगे। फॉसी ने कहा कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण करने में अमेरिका नाकाम रहा है और इस पर कैसे काबू पाया जाए ये अभी भी सवाल बना हुआ है।

महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है

डॉ फौसी ने कहा- फिलहाल हर दिन 40 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। महामारी अभी तक हमारे बीच से खत्म नहीं हुई है। संक्रमण के मामले बढ़ते देख अमेरिका के कैलिफोर्निया, टेक्सास जैसे 16 राज्यों को दोबारा खोले जाने की योजना को कैंसिल कर दिया गया है। डॉ फौसी ने कहा हमें उन इलाकों पर नियंत्रण करना होगा जहां से ये फैल रहा है नहीं तो पूरा देश धीरे-धीरे इसकी चपेट में होगा। जब तक वैक्सीन कि गारंटी नहीं है इन सतर्कताओं को जीवन का हिस्सा मान लेना चाहिए। हालांकि फॉसी ने कहा कि कई वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में हैं जो कि अच्छा संकेत है।

फॉसी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोरोना की वैक्सीन अगले साल तक मिल जाएगी लेकिन उससे पहले ही बड़ी तबाही हो सकती है। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के बाद अब कैलिफोर्निया, टेक्सस और एरिजोना संक्रमण के नए केंद्र के रूप में सामने आए हैं। फॉसी ने कहा कि ये स्पष्ट नज़र आ रहा है कि अमेरिका ने संक्रमण की रोकथाम से नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने कहा कि ये सबसे बुरी स्थिति है कि आपको पता नहीं कि आगे अब क्या होने वाला है, लेकिन ये तय है कि हालात ऐसे ही रहे तो बेहद बुरा वक़्त आने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री