न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'गो कोरोना गो' का नारा देने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले कोरोना पॉजिटिव, कल पायल घोष को दिलाई थी RPI की सदस्यता

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई) के मुखिया रामदास आठवले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 2:53:53

'गो कोरोना गो' का नारा देने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले कोरोना पॉजिटिव, कल पायल घोष को दिलाई थी RPI की सदस्यता

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (आरपीआई) के मुखिया रामदास आठवले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना महामारी की शुरुआत में रामदास आठवले ने 'गो कोरोना गो' का नारा दिया था। बताया जा रहा है कि रामदास अठावले ने कल पायल घोष को आरपीआई की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्हें कफ और बदन दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया।

'गो कोरोना... गो कोरोना'

बीते मार्च महीने में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए काम कर रहे एक ग्रुप के साथ जागरूकता अभियान में शामिल हुए थे। जागरूकता अभियान के दौरान उन्होंने 'गो कोरोना... गो कोरोना' के नारे लगाकर कोरोना वायरस को भारत से भगाने की कोशिश की थी।

कल पायल घोष को RPI की दिलाई थी सदस्यता

फिल्म अभिनेत्री पायल घोष सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया-ए (RPI ) में शामिल हुई थीं। उन्होंने मुंबई में रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। जानकारी के मुताबिक, पायल को पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब देखना होगा कि पायल घोष भी क्वारनटीन होती हैं या नहीं। इस इवेंट में पार्टी अध्यक्ष रामदास अठावले और पार्टी के अन्य सदस्य भी शामिल हुए थे।

सदस्यता ग्रहण समारोह के दौरान रामदास अठावले ने कहा था, 'मैंने पायल को कहा था कि आरपीआई बाबा साहेब अंबेडकर की पार्टी है। ये समाज के हर वर्ग की मदद करती है फिर चाहे दलित हों,आदिवासी हों, ओबीसी हों, गांव वाले या झुग्गी बस्तियों में रहने वाले हों। अगर आप पार्टी जॉइन करती हैं तो आरपीआई पार्टी को एक मजबूत चेहरा मिलेगा।'

Deputy CM अजीत पवार कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र के डेप्युटी सीएम अजीत पवार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजीत पवार ने भी सोमवार को ट्वीट कर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरा कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव है और मेरा स्वास्थ्य अच्‍छा है। एहतियात के तौर पर डॉक्टर की सलाह पर मुझे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।'

पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस शनिवार को कोरोना वायरस जांच में संक्रमित पाए गए थे। बीजेपी नेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की थी। उन्होंने कहा, 'मैं लॉकडाउन से ही प्रतिदिन काम कर रहा था, लेकिन लगता है कि भगवान अब चाहते हैं कि कुछ समय के लिए रुक जाउं और विश्राम करूं। मैं कोविड-19 (Covid-19) से संक्रमित पाया गया हूं और आइसोलेशन में हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत