न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : नाबालिक को घर से उठा ले गए दो युवक, एक ने दुष्कर्म किया दूसरे ने विडियो बनाया, बेहोशी की हालत में लड़की को सड़क पर फेंका

एक मामला बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र से आया हैं जहां दो युवकों ने एक 15 वर्ष की नाबालिक को उठा लिया और दुष्कर्म कर विडियो बना डाला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Oct 2020 7:03:46

बाड़मेर : नाबालिक को घर से उठा ले गए दो युवक, एक ने दुष्कर्म किया दूसरे ने विडियो बनाया, बेहोशी की हालत में लड़की को सड़क पर फेंका

देशभर में दुष्कर्म को लेकर आमजन में बहुत गुस्सा दिखाई दे रहा हैं। राजस्थान में भी लगातार दुष्कर्म के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बाड़मेर जिले के शिव क्षेत्र से आया हैं जहां दो युवकों ने एक 15 वर्ष की नाबालिक को उठा लिया और दुष्कर्म कर विडियो बना डाला। दुष्कर्म के बाद दोनों युवक बेहोशी की हालत में लड़की को सड़क किनारे फेंककर चले गए। पीड़ित को राजकीय अस्पताल बाड़मेर में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंच लड़की और उसके परिजनों से मुलाकात की है।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि भियाड़ पुलिस चौकी के क्षेत्र में स्थित एक गांव में यह किशोरी घर पर कल अकेली थी। इसके माता-पिता गांव में सरपंच चुनाव में मतदान करने गए हुए थे। इस दौरान मोटर साइकिल पर आए दो युवक उसे अपने साथ ले गए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे उसे उठा कर ले गए या फिर बहला-फुसला कर। गांव के बाहर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर एक युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान दूसरा युवक वीडियो बनाता रहा। रात आठ बजे तक किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर उसके माता-पिता ने भियाड़ पुलिस चौकी पर जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इसकी खोजबीन की तो देर रात गांव के बाहर सड़क किनारे लड़की बेहोशी की हालत में मिली। इसे तुरंत इलाज के लिए बाड़मेर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर विश्राम मीणा के साथ उन्होंने अस्पताल में भर्ती लड़की व उसके परिजनों से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी हासिल की है। किशोरी का कहना है कि वह दोनों युवकों को नहीं जानती है। ऐसे में उससे मिली जानकारी के आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है। किशोरी की स्थिति अब स्थिर है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका