न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : दिल दहलाने वाला हादसा, 2 साल के मासूम का अपहरण कर चाकुओं से गोदा, झाड़ियों में पड़ी मिली लाश

एक 2 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 11:58:52

राजस्थान : दिल दहलाने वाला हादसा, 2 साल के मासूम का अपहरण कर चाकुओं से गोदा, झाड़ियों में पड़ी मिली लाश

राजस्थान के धौलपुर में दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया जो इंसानियत को शर्मसार करता हैं। यहां एक 2 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। शरीर पर आंख, गले, पेट और गुप्तांगों के पास किसी हथियार से गोदने के निशान मिले हैं। पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि बालक को चाकुओं से गोदा गया है अथवा लोहे की गर्म रॉड से।

इस संबंध में सैंपऊ सीओ विजय कुमार सिंह का कहना है कि अगर बच्चे को चाकुओं से गोदा गया होता तो नुकीले निशान होते। लोहे की गर्म रॉड से गोदते समय भी चमड़ी जलनी चाहिए थी। लेकिन, प्रारंभिक जांच में ऐसा कुछ पता नहीं चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इधर, इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृत बालक अपने घर में इकलौता बेटा था। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि मृतक भावेश बुधवार शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था।

news,latest news,crime news,murder news,rajasthan news,child kidnapped and murdered

काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। परिजन और पुलिस बालक की तलाश कर ही रही थी कि तभी गुरुवार दोपहर पीड़ित मनीष त्यागी के घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में बालक का शव पड़ा मिला। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बालक की पहचान 2 वर्षीय मासूम भावेश के रूप में हुई। मृत बालक के शरीर पर कई जगह गोदने से जैसे बड़े-बड़े निशान मिले हैं। बालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इधर, सैंपऊ सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर हत्या का शक नहीं जताया है। लेकिन बालक के शरीर पर दिख रही चोटों से यह मामला अपहरण के बाद हत्या का लग रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

हत्याकर झाडिय़ों में फेंकने की आशंका

इधऱ, हैरानी की बात यह है कि मृतक भावेश का घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में जहां शव मिला है। वहां उसके परिजन कई बार पहले भी तलाश कर चुके थे। लेकिन, गुरुवार दोपहर बाद अचानक वहां शव कैसे आया। इसलिए आशंका है कि संभवतः किसी ने हत्या करने के बाद भावेश का शव झाड़ियों में फेंका है।

पिता बोला- न तो किसी से रंजिश है और न ही दुश्मनी

मृतक भावेश के पिता मनीष त्यागी ने बताया कि उनकी न तो किसी से रंजिश है और न ही किसी से ऐसी दुश्मनी कि उसका बदला कोई उसके मासूम बेटे से ले। उसका बेटा तो बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। फिर अचानक गायब हुआ और अगले दिन उसकी लाश ही मिली। पता नहीं अपराधियों के ऐसे मंसूबे थे, जो मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत