न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लापरवाही / कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद दो लोगों ने किया हवाई सफर, चेन्नई से पहुंचे कोलकाता

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, परिवहन मंत्री सुबेंधु अधिकारी ने इस मामले में सिविल एविएशन मंत्रालय पर लापरवाही का आरोप लगाया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 1:25:42

लापरवाही / कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद दो लोगों ने किया हवाई सफर, चेन्नई से पहुंचे कोलकाता

देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। 3 लाख 43 हजार 80 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 10 हजार 14 मरीज मिले। वहीं, एक दिन में 10 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए। इससे पहले 13 जून को 8 हजार 92 संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। देश में 1 लाख 52 हजार 772 एक्टिव केस हैं, तो 1 लाख 80 हजार 320 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। सोमवार को अकेले महाराष्ट्र में 2 हजार 786, तमिलनाडु में 1 हजार 843, दिल्ली में 1 हजार 647, गुजरात में 514 मरीज मिले। उधर, पश्चिम बंगाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो ऐसे लोगों की जानकारी मिली है जो कोरोना संक्रमित होने के बावजूद चेन्नई से फ्लाइट में बैठकर कोलकाता तक पहुंच गए। बंगाल के परिवहन मंत्री सुबेंधु अधिकारी ने ये जानकारी दी है।

सिविल एविएशन मंत्रालय पर लापरवाही का आरोप

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, परिवहन मंत्री सुबेंधु अधिकारी ने इस मामले में सिविल एविएशन मंत्रालय पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंत्री सुबेंधु अधिकारी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चेन्नई से दो ऐसे लोग लौटे हैं, जो वहीं कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ये लोग यात्रा से पहले संक्रमित हो गए थे इसके बावजूद इन लोगों को प्लेन से सफर करने की इजाजत दी गई। ममता सरकार में परिवहन मंत्री सुबेंधु अधिकारी ने बताया कि चेन्नई में 12 जून को दो लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अगले दिन उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके बाद 14 जून को उन्होंने फ्लाइट ली। मंत्री ने ये भी कहा कि रविवार को कोलकाता में लैंड करने के बाद इनमें से एक युवक अपने होम डिस्ट्रिक्ट ईस्ट मिदनापुर के कोरोना अस्पताल में पहुंचा। उसके पास जांच रिपोर्ट थी, और उसने वहां भर्ती होने के लिए कहा।

ये तमाम आरोप लगाते हुए मंत्री सुबेंधु अधिकारी ने कहा कि जब चेन्नई में ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी तो वहीं अस्पताल में क्यों नहीं भर्ती कराया गया। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बावजूद उन्हें चेन्नई से फ्लाइट में कैसे सफर करने दिया गया, सोचिए इससे कितने यात्रियों को वायरस का खतरा हो सकता है। ये तमाम आरोप लगाते हुए उन्होंने सिविल एविएशन मंत्रालय से सवाल किया कि एयरपोर्ट पर बिना मेडिकल सर्विलांस के कैसे दोनों लोगों को फ्लाइट में सफर करने दिया गया। वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कोलकाता एयरपोर्ट के हवाले से लिखा है कि कोलकाता लैंड करने पर स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से हेल्थ स्क्रीनिंग की गई थी।

बता दे, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10667 केस मिले और 380 लोगों की मौत हुईं। इसके साथ देश में कुल 3 लाख 43 हजार 91 मामले हो गए हैं। इनमें 1 लाख 53 हजार 178 एक्टिव केस हैं। वहीं, 1 लाख 80 हजार 13 रिकवर केस हैं। उधर, अब तक 9 हजार 900 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका