न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर : ओवरटेक करने के दौरान भिड़ने से लगी ट्रकों में आग, दो लोगों की हुई मौत

फतेहपुर कस्बे में एनएच 52 पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रक भीड़ गए और उनमें आग लग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jan 2021 6:19:16

सीकर : ओवरटेक करने के दौरान भिड़ने से लगी ट्रकों में आग, दो लोगों की हुई मौत

बीती रात फतेहपुर कस्बे में एनएच 52 पर भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें ओवरटेक करने के दौरान दो ट्रक भीड़ गए और उनमें आग लग गई। ट्रकों की भिडंत ओवर टेक करते समय्र हुई थी। एक ट्रक बीकानेर से मुल्तानी मिट‌्टी लेकर आ रहा था तो सामने से आ रहा दूसरा ट्रक हरियाणा से चावल लेकर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि भिड़ते ही दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। आग से सुलगते ट्रकों में एक तो जिंदा जल गया जबकि दूसरे ने दोपहर में सीकर अस्पताल में दम तोड़ दिया।

कोतवाली थानाधिकारी उदयसिंह ने बताया कि बीकानेर से आ रहे ट्रक में महेंद्र सिह सवार था, वह भिंडंत के बाद केबिन में फंस गया था। जिसके कारण आग लगने के बाद वह निकल नहीं पाया। उसके शव काे मशक्कत कर ट्रक के केबिन से निकाला है। जबकि दूसरे ट्रक में सवार बलदीप और एक अन्य को झुलसी हालत में निकाल लिया था। बलदीप ने दोपहर में अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रात को हुए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सीओ राजेश कुमार विद्यार्थी और कोतवाल उदय सिंह ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। घटना से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल हो गया।

टकराने के बाद लगी ट्रकों में आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी। बेकाबू हुई आग को बुझाने के लिए फतेहपुर, रामगढ़ व लक्ष्मणगढ़ की दमकलें मौके पर बुलाई गई। जिन्होंने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग को काबू में किया। हादसे के बाद रात को जाम लग गया था। नेशनल हाइवे 52 पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आग पर काबू पाने के बाद रास्ते पर यातायात फिर बहाल हो सका।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह

कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान

ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी

दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?

‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची

‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर

दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका

गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके

मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी