न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : आज से शुरू हुआ स्वदेशी 'को-वैक्सीन' के थर्ड फेज का ट्रायल, 1000 लोगों को लगेगा टीका

स्वदेशी वैक्सीन 'को-वैक्सीन' का भी थर्ड फेज का ट्रायल आज से जयपुर में शुरू हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 5:08:44

जयपुर : आज से शुरू हुआ स्वदेशी 'को-वैक्सीन' के थर्ड फेज का ट्रायल, 1000 लोगों को लगेगा टीका

देश-दुनिया में कोरोना वैक्सीन का इंतजार हैं और विभिन्न वैक्सीन विभिन्न चरणों से गुजर रही हैं। स्वदेशी वैक्सीन 'को-वैक्सीन' का भी थर्ड फेज का ट्रायल आज से जयपुर में शुरू हुआ हैं। कंपनी द्वारा इस काम का जिम्मा विद्याधर नगर स्थित महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल को दिया गया हैं। क्लीनिकल ट्रायल के प्रिसिंपल इंवेस्टीगेटर (PI) डॉ. मनीष जैन ने बताया कि कंपनी ने 1000 लोगों पर ट्रायल करने के लिए कहा है। इसलिए, अभी और वाॅलंटियर्स को दवा दी जाएगी।

आपको बता दें कि हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर को-वैक्सीन तैयार की है। इस वैक्सीन के दो फेज के ट्रायल हो चुके हैं। इसमें पहले फेज के परिणाम ICMR ने कुछ दिन पहले जारी किए है, जो काफी सकारात्मक रहे हैं। यह तीसरे फेज का ट्रायल है।

दो ट्रायल हो चुके, इसलिए लोगों में डर कम

ट्रायल के PI डॉ. मनीष ने बताया कि ट्रायल को लेकर लोगों में भय अब कम हो गया है। क्योंकि, फेज फर्स्ट और फेज सेकंड के ट्रायल हो चुके हैं। उसके रिजल्ट भी काफी अच्छे हैं। इसलिए लोगों में अब वैक्सीनेशन को लेकर डर कम हुआ है। उन्होंने बताया कि किसी भी वैक्सीन का जब पहले फेज का ट्रायल होता है, तब वॉलंटियर्स को कन्वेंस करने में काफी वक्त लगता है।

28 दिन बाद दी जाएगी दूसरी डोज, तब तक रहेगी नजर

डॉ. जैन ने बताया कि जिन वॉलंटियर्स को डोज दी जा रही हैं, उनकी लगातार टेलीफोन पर मॉनिटरिंग की जाएगी। हालांकि वॉलंटियर्स को पहले बता दिया है कि हल्का बुखार आना या टीके वाली जगह दर्द की थोड़ी शिकायत रह सकती है। लेकिन फिर भी कोई दिक्कत होगी, तो उसके लिए हमारी टीम तैयार है। इस डोज के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी।

कैडिला कंपनी का भी हुआ था ट्रायल

इससे पहले जयपुर में जायडस कैडिला कंपनी की बनाई ZyCov-D नाम की वैक्‍सीन का ट्रायल हुआ था। कंपनी का ये ट्रायल दूसरे फेज का था, जिसके परिणाम अभी आने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती