न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : घटना ने नम कर दी सभी की आंखें, आग की लपटों में कूदा बेटे को बचाने एक पिता, दोनों की मौत, शव निकालते समय सीने से चिपका था बेटा

एक दिल दहला देने वाली घटना हुआ जयपुर के ब्रह्मपुरी के गोविंद नगर विस्तार में जहां रविवार दोपहर 12:30 बजे; शाहरुख के 2 मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर रखी रुई में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 12:40:05

जयपुर : घटना ने नम कर दी सभी की आंखें, आग की लपटों में कूदा बेटे को बचाने एक पिता, दोनों की मौत, शव निकालते समय सीने से चिपका था बेटा

एक पिता अपने बच्चे के लिए मरते दम तक बहुत कुछ करता हैं और उसे किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए कुछ भी कर गुजरता हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना हुआ जयपुर के ब्रह्मपुरी के गोविंद नगर विस्तार में जहां रविवार दोपहर 12:30 बजे; शाहरुख के 2 मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर रखी रुई में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई, जिसने धीरे-धीरे पहली मंजिल पर उसके परिवार और फिर दूसरी मंजिल पर भाई याकूब के परिवार को घेर लिया। मेन गेट पर भयानक आग थी। आसपास के लोगों ने समय रहते पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन रुई के कारण आग ने जल्द ही पूरे मकान को घेर लिया। पड़ोसी अफजल ने गाड़ी के अग्निशमन सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की।

दोपहर 12:40 बजे; शाहरुख पत्नी, भाभी और भतीजा-भतीजी को सुरक्षित बाहर निकलने बाद शाहरुख सकपका गया। बेटा सूफियान तो अंदर ही है। वह घूमा और फिर से आग में कूद गया। 15 मिनट में आग अपने चरम पर पहुंच चुकी थी। काफी देर होने पर भी शाहरुख बाहर नहीं आया तो फुरकान ने अपने शरीर पर बोरी व चादर लपेटकर शाहरुख को निकालने के लिए अंदर घुसने की कोशिश भी की, लेकिन लेकिन आग की लपटें तेज होने कारण वह नाकाम रहा।

पड़ोसियों ने हथौड़े से दीवार तोड़ी 3 लोगों की जान यहीं से बचाई गई

आग लगने के दौरान आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। कॉलोनी के रिजवान ने कुछ लोगों के साथ हिम्मत दिखाई। उन्होंने पड़ोस के घर से छत पर दीवार को हथौड़े से तोड़ा और पीड़ित परिवार को बाहर निकाला। शाहरुख के भाई याकूब की पत्नी हसीना और उनके बेटे साहिल और बेटी इनाया की जिंदगी यहीं से बचाई जा सकी। पड़ोसी फरीद भी बचाने के दौरान झुलसे हैं।

घटना के वक्त शाहरुख घर के बाहर खड़ा था। घर में आग लगी देखी तो परिवार को बचाने के लिए वह अंदर घुस गया। शाहरुख की पत्नी मुस्कान पहली मंजिल पर थी। उसने मुस्कान को बालकनी से नीचे कूदा दिया, जहां पर लोगों ने चादर लगाकर उसे बचा लिया। दूसरी मंजिल पर मौजूद भाई याकूब की पत्नी हसीना और उनके बेटे-बेटी को पड़ोसी की दीवार तुड़वाकर नीचे कुदवाया।

मृतक शाहरुख के बड़े भाई सलीम ने बताया कि शाहरुख को पता चला कि सूफियान तो दूसरी मंजिल पर जीने में ही फंसकर रह गया है तो वह फिर से आग में कूद गया। गोद में लिए बेटे को वो लपटों से बचाता रहा, लेकिन नाकाम रहा। शाहरुख और सूफियान दोनों नहीं रहे। शाहरुख का शव जब निकाला गया तो सूफियान उसके सीने से चिपका था। (आंसू पोछते हुए) हमारा शाहरुख बहुत दिलेर था। बिल्कुल हीरो।

अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती इनाया और साहिल की आंखों में खौफ अब भी तैर रहा है। शाहरुख की पत्नी मुस्कान बेटे सूफियान को पुकार रही है, उन्हें खबर नहीं कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहा। सुहाग छिन गया।

|शाहरुख के भाई सलीम ने बताया कि शाहरुख सबसे छोटा भाई था। तीन साल पहले ही मुस्कान से उसकी शादी हुई थी। शादी के एक करीब एक साल बेटे सूफियान हुआ था। शाहरुख सर्दियों में रजाई-गद्दे की दुकान लगाते थे। इसके अलावा बाकी दिनों में कई बार भाई की दुकान पर चले जाते थे। अभी सर्दियों में दुकान की तैयारी में लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत