न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस साल 5 महीने में 55 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ टिक टॉक, 30% अकेले भारत में

टिक टॉक न सिर्फ देश बल्कि दुनिया की सबसे पॉपुलर ऐप्स है। दुनियाभर में टिक टॉक के डेढ़ अरब से ज्यादा डाउनलोड हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Jul 2020 8:49:55

इस साल 5 महीने में 55 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ टिक टॉक, 30% अकेले भारत में

भारत सरकार ने सोमवार को चीनी ऐप्स (China Apps) पर डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक की थी। सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक समेत 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। सरकार का कहना है कि इन सभी चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया। जिन 59 ऐप्स पर सरकार ने पाबंदी लगाई है, उसमें टिक टॉक भी शामिल है।

टिक टॉक न सिर्फ देश बल्कि दुनिया की सबसे पॉपुलर ऐप्स है। दुनियाभर में टिक टॉक के डेढ़ अरब से ज्यादा डाउनलोड हैं। इसमें से एक तिहाई हिस्सा भारतीयों का है। टिक टॉक के लिए चीन के बाद भारत सबसे बड़ा बाजार है।

भारत में इसके 20 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। मोबाइल ऐप इंटेलिजेंस पर काम करने वाली सेंसर टॉवर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में टिक टॉक को 61.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यानी, जो लोग भी टिक टॉक डाउनलोड कर रहे हैं, उनमें से हर तीन यूजर में से एक भारतीय यूजर है। हालाकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में टिक टॉक के मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 20 करोड़ के आसपास है। इसका मतलब ये हुआ कि भले ही 61.1 करोड़ बार डाउनलोड हो चुका है, लेकिन इसमें से 20 करोड़ लोग ही ऐसे हैं, जो हर महीने कम से कम एक बार टिक टॉक पर आते हैं।

100 करोड़ रुपए रेवेन्यू हासिल करने था टारगेट

डिजिटल इकोनॉमी वेबसाइट एन्ट्रैकर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में टिक टॉक को भारत से 23 से 25 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला था। वहीं, इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही तक टिक टॉक ने भारत से 100 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल करने का टारगेट रखा था।

टिक टॉक डाउनलोड करने में सबसे पहले नंबर पर भारत

टिक टॉक को जितना भारतीयों ने डाउनलोड किया है, उतना तो इसे चीन में भी डाउनलोड नहीं किया गया। दुनियाभर में टिक टॉक के जितने डाउनलोड्स हैं, उसमें से 30.3% डाउनलोड्स अकेले भारत में हैं। चीन में अब तक इस ऐप को करीब 20 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। कुल डाउनलोड का सिर्फ 9.7% जबकि, अमेरिका में इसे 16 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

वॉट्सऐप से आगे निकला टिक टॉक


सेंसर टॉवर की रिपोर्ट कहती है कि, 2016 से लेकर 2019 तक गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स में वॉट्सऐप का नाम पहले नंबर पर होता था। लेकिन, 2020 की पहली तिमाही में वॉट्सऐप को पीछे छोड़कर टिक टॉक पहले नंबर पर आ गई। इस रिपोर्ट में 2020 की पहली तिमाही यानी जनवरी से मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से मार्च के बीच टिक टॉक को दुनियाभर में 31 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। टिक टॉक को गूगल प्ले स्टोर से करीब 25 करोड़ बार डाउनलोड किया गया। जबकि, ऐपल के ऐप स्टोर से ये 6.7 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुई।

कोरोना वायरस की वजह से बढ़े डाउनलोड

शुरू के तीन महीने में इतने ज्यादा डाउनलोड की वजह कोरोना वायरस को बताया जा रहा है। दरअसल, कोरोना मार्च में फैलना शुरू हुआ और उसके बाद ही कई देशों में लॉकडाउन लगा। लेकिन लोगों ने काफी पहले से घरों पर रहने लगे थे। इस रिपोर्ट में जनवरी से मार्च तक के ही आंकड़े हैं। जब दूसरी तिमाही के आंकड़े आएंगे, तो यह पक्का है कि टिक टॉक के डाउनलोड्स और भी बढ़ने की उम्मीद है।

tiktok,tiktok users india,tiktok users,tiktok statistics,tiktok banned in india,news

भारत में सबसे ज्यादा किया गया डाउनलोड

इस साल जनवरी से लेकर मई तक 5 महीनों में टिक टॉक को 55 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। इसमें से लगभग 16 करोड़ से ज्यादा यानी करीब 30% डाउनलोड्स अकेले भारत में हुए। जनवरी में टिक टॉक को दुनियाभर में 10.47 करोड़ बार डाउनलोड किया गया, उसमें से 34.4% डाउनलोड्स भारत में हुए थे। उसके बाद फरवरी में 11.3 करोड़, मार्च में 11.5 करोड़, अप्रैल में 10.7 करोड़ और मई में 11.1 करोड़ बार टिक टॉक को डाउनलोड किया गया। पांचों महीने में भारत ही पहला देश था, जहां टिक टॉक के सबसे ज्यादा डाउनलोड्स हुए थे। सेंसर टॉवर पर भारत में टिक टॉक डाउनलोड्स के 10 अप्रैल तक के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना महामारी के बीच भारत में टिक टॉक सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप्स थी।

मार्च में इस तरह बढ़े डाउनलोड


इसमें 1 मार्च से 11 मार्च के बीच टिक टॉक को 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। जबकि, 11 मार्च से 25 मार्च के बीच इसे 1.89 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड दिया गया। वहीं, 25 मार्च से 10 अप्रैल के बीच ये 1.40 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ। इसी बीच 2 अप्रैल को सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च की थी। अभी इसको साढ़े 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। लेकिन, 15 अप्रैल तक इसके 5 करोड़ डाउनलोड्स ही थे।

ये हैं टॉप पांच भारतीय टिकटॉक स्टार

नाम - फॉलोअर (करोड़ में)


निशा गुरगैन - 2.17
अर्शिफा खान - 2.07
जन्नत जुबैर - 2.03
अवनीत कौर - 1.81
समीक्षा सुड - 1.62

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका