न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : दर्दनाक हादसे में गई 3 लोगों की जान, आमने-सामने हुई कार और मिनी ट्रक की भिडंत

बीकानेर में कार और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की ऐसी भीषण टक्कर हुई कि कार में बैठे 1 महिला समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 12:02:22

बीकानेर : दर्दनाक हादसे में गई 3 लोगों की जान, आमने-सामने हुई कार और मिनी ट्रक की भिडंत

देखा गया हैं कि तेज रफ्तार कई बार सड़क हादसों का कारण बनती हैं। ऐसा ही एक भीषण हादसा देखने को मिला रविवार सुबह बीकानेर में जहां कार और मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की ऐसी भीषण टक्कर हुई कि कार में बैठे 1 महिला समेत 3 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग गया।

पुलिस ने बताया कि बीकानेर-जयपुर रोड पर नौरंगदेसर गांव के पास हादसा हुआ। मिनी ट्रक बीकानेर से जयपुर की तरफ जा रहा था, जबकि कार बीकानेर की तरफ आ रही थी। माना जा रहा है कि वाहन की तेज गति के कारण हादसा हुआ। टक्कर में कार का अगला हिस्सा ट्रक में घुस गया। इससे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कार का नंबर गाजियाबाद का है। ऐसे में आशंका है कि यह मरने वाले एक ही परिवार के लोग हैं, जो गाजियाबाद से आए हुए थे। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाया। शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां और वृत्ताधिकारी (सीओ) सदर पवन भदौरिया मौके पर पहुंचे। पुलिस अब परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिजनों के पहुंचने पर ही शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर

आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’

क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला

उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग

मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई

घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ

फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका

नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक

रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद

उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम

सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच

स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश