न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बढ़ी टेंशन / चंडीगढ़ में 3 दिन की बच्ची की कोरोना से हुई मौत

विवार को देश में 3 दिन की बच्ची की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। माना जा रहा है कि देश में अब तक कोरोना से जितनी भी मौतें हुई हैं, इस बच्ची की उम्र सबसे कम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 12:30:55

 बढ़ी टेंशन / चंडीगढ़ में 3 दिन की बच्ची की कोरोना से हुई मौत

देश में बढ़ते कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे है। रविवार को रिकॉर्ड 7111 संक्रमित मिले और 3283 मरीज स्वस्थ भी हुए। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 दिन में दोगुना हो गई है। 11 मई को 70 हजार 767 मरीज थे। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 लाख 39 हजार 47 हो चुकी है। देश में अब तक इस वायरस से 4021 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, रविवार को देश में 3 दिन की बच्ची की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। माना जा रहा है कि देश में अब तक कोरोना से जितनी भी मौतें हुई हैं, इस बच्ची की उम्र सबसे कम है। यह मौत केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हुई है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने बताया कि वह अभी यह नहीं कह सकते कि यह बच्ची कोरोना से मरने वाले लोगों में देश की सबसे छोटी उम्र की थी। वह अध्ययन कर रहे हैं, उसके बाद मेडिकल जर्नल में इसे प्रकाशित करेंगे।

पूरी दुनिया के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक सबसे कम उम्र की बच्ची की मौत दक्षिण अफ्रीका में हुई है। वह बच्ची दो दिन की थी। वहीं चंडीगढ़ की बच्ची तीन दिनों पहले ही जन्मी थी।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद रविवार को उसकी रिपोर्ट आई। उसे सेक्टर 22 के सिविल अस्पताल से शनिवार को पीजीआई लाया गया था। बच्ची के माता-पिता दामूमजरा में रहते हैं। सेक्टर 22 हॉस्पिटल में बच्ची की मां की प्रसव से पहले कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया था, उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। डॉक्टरों ने बताया कि स्वास्थ विभाग मामले की जांच कर रहा है कि बच्चे को कोरोना का वायरस कैसे हुआ।

सेक्टर 22 हॉस्पिटल के स्टाफ और भर्ती सारे मरीजों को पूरी तरह से क्वारंटीन कर दिया गया है। इस अस्पताल में अधिकांश महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती होती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टेंशन और बढ़ गई है। अस्पताल में सैनिटेशन का काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल और मरीजों की भर्ती भी रोक दी गई है।

वहीं चंडीगढ़ कोरोना वायरस के आंकड़ो पर नजर डाले तो यहां कुल संक्रमित मामले 262 हो गए हैं। राज्य में ऐक्टिव केस 76 हैं। अभी तक 186 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

चंडीगढ़ में रविवार को एक साथ 28 नए मामले सामने आए। सभी मरीज बाबू धाम कॉलोनी सेक्टर 26 के हैं। रविवार को मिले संक्रमितों में छह साल की एक बच्ची और 12 साल का एक लड़का भी शामिल है। बताया जा रहा है कि 9 मई को चंडीगढ़ में एक साथ 20 केस सामने आए थे जो सबसे ज्यादा थे लेकिन रविवार को 28 मरीज आने के बाद वह रेकॉर्ड टूट गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका