न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : कारपेंटर निकला पाकिस्तान का जासूस, सोशल मीडिया के जरिए भेजता था सूचना, पुलिस की हिरासत में संदिग्ध

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक युवक काे आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ा है, जाे काेटा में कारपेंटर का काम करता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 10:37:47

कोटा : कारपेंटर निकला पाकिस्तान का जासूस, सोशल मीडिया के जरिए भेजता था सूचना, पुलिस की हिरासत में संदिग्ध

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक युवक काे आर्मी इंटेलिजेंस ने पकड़ा है, जाे काेटा में कारपेंटर का काम करता है। कोटा सिटी एसपी गौरव यादव ने बताया कि इंटेलिजेंस और पुलिस की टीम साथ मिलकर आराेपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चला है, लेकिन युवक काे संदिग्ध मानते हुए हिरासत में रख पूछताछ की जा रही है।

सेना ने कहा है कि वाे आर्मी एरिया की सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। आर्मी के अधिकारियाें ने जब माॅनिटरिंग बढ़ाई, ताे संदिग्ध हरकताें के कारण इस युवक काे हिरासत में लिया गया। आर्मी ने शनिवार काे इस युवक काे भीमगंजमंडी पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में सीआईडी, एटीएस और एसआईबी आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। सेना ने इस युवक पर सेना क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश व सेना की सूचनाएं पाकिस्तान को देने का आरोप लगाया है। भीमगंजमंडी के एसआई चेतन शर्मा ने बताया कि जयपुर से सेना इंटेलीजेंस की सूचना के आधार पर सेना के जवानाें ने उत्तरप्रदेश के बागपत के गांव निवाधा निवासी इमरान (22) को सेना इलाके में संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ करने पर वह संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाया।

सोशल मीडिया के जरिए भेजता था सूचना

सूचना के अनुसार आरोपी युवक मोबाइल व सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को सूचनाएं भेजता था। उसने सेना क्षेत्र के कुछ फोटो व वीडियो भी पाकिस्तान भेजे हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के भी फोटो व वीडियो पाकिस्तान भेजे हैं। वह पाकिस्तान के दो दर्जन वाट्सएप एप ग्रुप्स से जुड़ा है और उनमें ऑडियो व वीडियो शेयर करता है।

बीकानेर आर्मी एरिया में कर चुका है काम

इमरान आर्मी में कार्यरत ठेकेदार प्रेम के मार्फत बीकानेर सेना एरिया में भी लकड़ी का काम कर चुका है। अभी वह काेटा में कारपेंटर का काम कर रहा था। इसके अलावा फर्नीचर यार्ड में भी उसने दो माह काम किया था। इस युवक के बीते 2 माह से आर्मी एरिया व स्टेशन सहित काेटा आने-जाने वाले रास्ताें के बारे में सूचनाएं भेजने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में इंटेलिजेंस ने उसके नंबर काे ट्रेसिंग पर डाला और उस पर लगातार नजर रखी। शक पुख्ता हाेने पर आर्मी इंटेलिजेंस ने उसे हिरासत में लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?