न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन दिन तक चलेगा राम मंदिर भूमि पूजन का पूरा कार्यक्रम, यहां जानें इसकी जानकारी

यह कार्यक्रम पूरे तीन तक चलने वाला हैं जिसकी शुरुआत 3 अगस्त, सोमवार से हो चुकी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 04 Aug 2020 10:45:52

तीन दिन तक चलेगा राम मंदिर भूमि पूजन का पूरा कार्यक्रम, यहां जानें इसकी जानकारी

लंबे समय से भक्तों की मुराद अब पूरी होने जा रही हैं और 5 अगस्त को अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंचने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं कि यह कार्यक्रम सिर्फ 5 अगस्त को ही होना है। यह कार्यक्रम पूरे तीन तक चलने वाला हैं जिसकी शुरुआत 3 अगस्त, सोमवार से हो चुकी हैं। हम आपको इन तीन दिनों में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

3 अगस्त को गणेश पूजन

संत संपर्क प्रमुख और वीएचपी के सेंट्रल सेक्रेटरी अशोक तिवारीने बताया है कि पीएम 5 अगस्त को आ रहे हैं और किसी भी वैदिक कर्मकांड में समय लगता है इसलिए 3 अगस्त को गणेश पूजन किया गया, जो करीब ढाई घंटे तक चला। 4 अगस्त को राम अर्चना का कार्यक्रम होगा और चार अगस्त को ही हनुमान गढ़ी में सुबह 8 बजे हनुमान पूजन और निशान का पूजन है।

news,latest news,ram mandir bhoomi pujan,prime minister narendra modi,uttar pradesh news,ayodhya

4 अगस्त को हनुमान और निशान पूजन

उन्होंने बताया कि हनुमानजी महाराज वर्तमान अयोध्या के अधिष्ठता है इसलिए सबसे पहले हनुमानजी की पूजा की जाती है। निशान पूजा अखाड़ों के निशान की पूजा होती है। उनकी पूजा का भी उतना ही महत्व होता है जितना हनुमानजी की पूजा का महत्व है। निर्वाणी अखाड़े के ईष्ट देव हनुमानजी हैं, इसलिए 4 अगस्त को निशान और हनुमानजी की पूजा होगी।

21 ब्राह्मण कराएंगे पूजा

अयोध्या में हो रहे भूमि पूजन के पूरे कार्यक्रम में काशी, अयोध्या, दिल्ली, प्रयाग के विद्वानों को बुलाया गया है। अलग-अलग पूजा के अलग-अलग एक्सपर्ट हैं। पूरी टीम 21 ब्राह्मणों की है जो अलग-अलग तरीकों से पूजा कराएगी। यह एक वक्त में नहीं होगी बल्कि अलग-अलग कालखंड में अलग-अलग ब्राह्मण पूजा कराएंगे।

news,latest news,ram mandir bhoomi pujan,prime minister narendra modi,uttar pradesh news,ayodhya

पीएम मोदी लेंगे संकल्प

5 अगस्त को 9 ब्राह्मण प्रत्यक्षता पूजन करवाएंगे हालांकि सभी 21 ब्राह्मण साक्षी रहेंगे। उनकी देखरेख में पूरा पूजन होगा। भूमि पूजन में संकल्प लिया जाता है। पूजा किस उद्देश्य से की जा रहा है यह संकल्प में बताया जाता है। तिवारी ने बताया है कि पीएम मोदी पूजा करेंगे तो वह भी संकल्प लेंगे। समाज कल्याण के लिए, विश्व के मंगल के लिए और रामंदिर के लिए, दुनिया में राम की मर्यादाओं की स्थापना के लिए भी पूजा में संकल्प लिया जाएगा। 5 अगस्त का भूमि पूजन का कार्यक्रम करीब 40 मिनट का होगा।

इस मुहूर्त में होगा भूमि पूजन

5 अगस्त दिन बुधवार को सवा 12 बजे शुभ अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी मंदिर की आधार शिला गर्भगृह में रखकर मंदिर निर्माण का शुभारंभ करा देंगे। तीन चरणों में पूजन और चारों वेदों की ऋचाओं का परायण होगा। भूमि पूजन कार्यक्रम का आरंभ धनिष्ठा नक्षत्र में और समापन शतभिषा नक्षत्र में होगा। इन नक्षत्रों में भूमि पूजन के लिए काशी से भी पंडितों को बुलाया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका