न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मध्यप्रदेश : दबंगों ने की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला, कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद

कुत्ते को लेकर हुए विवाद में गांव के दबंगों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर उसे पीटते हुए बीच सड़क पर निर्वस्त्र तक कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 3:27:38

मध्यप्रदेश : दबंगों ने की शर्मनाक हरकत, बीच सड़क पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला, कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद

अक्सर लोग गुस्से में ऐसी शर्मनाक हरकत कर जाते हैं जो किसी को भी शोभा नहीं देती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया मध्यप्रदेश के बैतूल में जहां एक आदिवासी महिला को कुछ दबंगों ने बीच सड़क पर निर्वस्त्र कर पीता था। घटना जिले के चिचोली तहसील के चूड़िया गांव की है। कुत्ते को लेकर हुए विवाद में गांव के दबंगों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर उसे पीटते हुए बीच सड़क पर निर्वस्त्र तक कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षाें पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, दबंगों ने महिला को उड़ाने की धमकी दी है।

जिला अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि कुत्ते को लेकर गांव के ही दबंग परिवार के सदस्यों से कहासुनी हो गई थी। तब विवाद शांत हो चुका था, लेकिन इसके बाद दोबारा आरोपी आए और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी थी। सभी उसे खींचकर बीच सड़क पर ले आए और उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला का आरोप है कि दबंग परिवार के मुखिया ने उसे परिवार सहित उड़ा देने की धमकी भी दी है। महिला का कहना है कि आरोपी अब उसके परिवार पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव डाल रहे हैं।

'कोरे कागज पर अंगूठा ले लिया'

महिला ने बैतूल एसपी से शिकायत की है। उसने पत्र में कहा- टेकरा निवासी सुरेश यादव घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। जब मैंने विरोध किया तो मारपीट करने लगा। इसके बाद सुरेश के साथ ही जगोती यादव, माया यादव और धमन्या के रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने मिलकर मुझे रोड तक घसीटते हुए ले गए। सड़क पर ले जाकर मुझे तब तक पीटते रहे, जब तक बेसुध नहीं हो गई। हमने चिचौली थाने में इसकी शिकायत की, लेकिन वहां पर हम लोगों को डराकर समझौता करने के लिए मजबूर किया गया और कोरे कागज पर अंगूठा ले लिया।

पहले पुलिस ने मारपीट में दर्ज की थी रिपोर्ट

पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जब इसकी जानकारी मिली कि आदिवासी महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए थे तो अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान लिए गए। धाराओं में भी इजाफा करने के साथ-साथ एससीएसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। खास बात ये है कि पुलिस ने घटना को लेकर सिर्फ मारपीट का मामला दर्ज किया था, लेकिन जब मीडिया के सामने महिला ने बयान दिया और मामला एसपी तक पहुंचा तो आनन-फानन में महिला सेल प्रभारी को अस्पताल भेज कर बयान लिए गए और धाराएं बढ़ाई गईं।

पुलिस ने महिला के खिलाफ भी केस दर्ज किया

चिचोली थाना प्रभारी दीपक पाराशर ने बताया कि इस मामले में सूरज, जमोती और माया के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला और उसकी बहन के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका