न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर : इंजीनियरिंग छात्र ने कर्ज से परेशान हो की आत्महत्या, पिता ने लगाए सुनियोजित हत्या के आरोप

अजमेर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 3:39:04

अजमेर : इंजीनियरिंग छात्र ने कर्ज से परेशान हो की आत्महत्या, पिता ने लगाए सुनियोजित हत्या के आरोप

अजमेर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र का शव संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला हैं। पुलिस द्वारा आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा हैं लेकिन मृतक के पिता द्वारा सुनियोजित हत्या के आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के चीरघर पहुंचाया। मोबाइल में मिले मैसेज के अनुसार वह कर्ज से परेशान था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अलवर गेट थाने के एएसआई जयलाल ने बताया कि बंशी विहार विद्यापीठ कॉलोनी भुसावर भरतपुर निवासी 20 साल का कपिल गोयल जेपी नगर में किराए के मकान में रहता था और रात साढे बारह बजे सूचना मिली कि पंखे के फंदे पर लटककर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

सुनियोजित हत्या है, पैसे की कोई बात नहीं

छात्र कपिल के पिता मुकेश ने बताया कि उसके हाथ पैर में चोट के निशान है और जिस पंखे पर लटका है, वहां नीचे कोई स्टूल या मेज नहीं थी। यह सुनियोजित हत्या है और मोबाइल में मैसेज था कि कर्ज हो गया था और पैसों से परेशान था। आज तक पैसे की कोई बात हमारे सामने नहीं आई। पैसे की कोई बात नहीं, अगर दो-चार लाख रुपए के लिए हमें बोलता तो हम दे देते।

पांच छात्र और थे, पूछताछ कर रही है पुलिस

पिता मुकेश गोयल ने बताया कि कपिल इंजीनियरिंग कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था और रात को उसके साथ चार-पांच छात्र और थे, उनको पुलिस ने बुलाया है और पूछताछ कर रही है। हम चाहते है कि इस मामले में जांच हो और दोषी को कड़ी सजा मिले। इसके लिए पुलिस को रिपोर्ट दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

लोकसभा में वापसी के बाद ओम बिरला का बयान, बोले- सदन में कोई भी नियमों से ऊपर नहीं
लोकसभा में वापसी के बाद ओम बिरला का बयान, बोले- सदन में कोई भी नियमों से ऊपर नहीं
भारत, चीन समेत 16 देशों पर ट्रंप का व्यापारिक शिकंजा! पूरी सूची यहाँ देखें
भारत, चीन समेत 16 देशों पर ट्रंप का व्यापारिक शिकंजा! पूरी सूची यहाँ देखें
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
ईरान की नजर सऊदी अरब के तेल कुओं पर, इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के 10 ठिकानों को बनाया निशाना
ईरान की नजर सऊदी अरब के तेल कुओं पर, इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के 10 ठिकानों को बनाया निशाना
IPL 2026 का पूरा शेड्यूल एक क्लिक में, पहले चरण के 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी भी सस्पेंस बरकरार
IPL 2026 का पूरा शेड्यूल एक क्लिक में, पहले चरण के 20 मुकाबले, चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी भी सस्पेंस बरकरार
डेढ़ साल के अफेयर के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी से रचाई शादी, परिवार ने जताया विरोध
डेढ़ साल के अफेयर के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम प्रेमी से रचाई शादी, परिवार ने जताया विरोध
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
त्वचा पर खुजली से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
त्वचा पर खुजली से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
चुकंदर का जूस हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद, इन लोगों को सेवन से करना चाहिए परहेज
चुकंदर का जूस हर किसी के लिए नहीं होता फायदेमंद, इन लोगों को सेवन से करना चाहिए परहेज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार