तेलंगाना के श्रीसैलम हाइडल पावर प्लांट में लगी आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक 6 कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस हादसे में 9 लोग फंसे थे। बाकी 3 की तलाश जारी है। फिलहाल हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के लेफ्ट बैंक पावर स्टेशन में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की पूरी बिल्डिंग में धुंआ हो गया। आग लगने की खबर मिलते हुए स्टेशन के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने बाहर निकलने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह 10 लोगों को बाहर निकाला। बताया जाता है कि इनमें से 6 लोगों को तुरंत उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तेलंगाना के मंत्री जी जगदीश्वर रेड्डी ने बताया कि हादसा गुरुवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। पावर सप्लाई भी बंद कर दी गई थी। हम सिंगारेनी कोल माइंस से मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे इस स्थिति पर काबू पाने में मददगार साबित हो सकते हैं। अंदर फंसे लोगों को निकालना हमारी प्राथमिकता है।
Fire broke out at Left Bank Power House in Srisailam, in Telangana side, late last night. Fire engine from Atmakur Fire Station, Kurnool deployed. Ten people rescued, of which 6 are under treatment at a hospital in Srisailam. Nine people still feared trapped. More details awaited https://t.co/Y3uoIioR4b pic.twitter.com/p9WNoytpsF
— ANI (@ANI)
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा है कि लगातार अपडेट ले रहे हैं। मंत्री जगदीश्वर रेड्डी और ट्रांसको-जेंको कंपनी के सीएमडी डी प्रभाकर राव से बात की है। वे दोनों मौके पर हैं। आग लगने के बाद प्लांट में काफी धुआं भर गया। इसकी वजह से बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त प्लांट में 17 लोग थे। फंसे लोगों में डिप्टी और असिस्टेंट इंजीनियर्स भी शामिल हैं। मंत्री जगदीश्वर रेड्डी और जेंको को सीएमडी प्रभाकर राव ने मौके पर जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। श्रीसैलम डेम कृष्णा नदी पर है, जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सीमा पर स्थित है।













