न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लापता हो गई 55 मजदूरों से भरी बस, परिजन परेशान, सीतामढ़ी से जा रही थी तेलंगाना

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के बछारपुर और शिवहर गांव से तेलंगाना (Telangana) के लिए 55 मजदूरों को लेकर निकली बस रास्ते से लापता हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Aug 2020 9:29:25

लापता हो गई 55 मजदूरों से भरी बस, परिजन परेशान, सीतामढ़ी से जा रही थी तेलंगाना

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के बछारपुर और शिवहर गांव से तेलंगाना (Telangana) के लिए 55 मजदूरों को लेकर निकली बस रास्ते से लापता हो गई है। बताया जाता है कि बस में मजदूरों को वहां मजदूरी कराने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच मंजिल पर पहुंचने से पहले ही बस लापता हो गई है और उसमें सवार किसी भी शख्स से बात नहीं हो पा रही है। परिजन परेशान हैं। अचानक लोगों से संपर्क नहीं होने को लेकर कई तरह के बुरे-बुरे ख्याल उनके मन में आ रहे हैं। जिस गांव से मजदूर कमाने के लिए निकले थे, वहां मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। बस को 15 अगस्त को ही अपने मुकाम पर पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन आज 17 तारीख तक बस अपने गंतव्य तक नहीं पहुंची है। चितिंत परिजनों ने सीतामढ़ी के डुमरा थाना पुलिस से इस मामले में गुहार लगाई है। डुमरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि सभी मजदूर एनटीपीसी में मजदूरी का काम करते थे। लॉकडाउन के कारण ये सभी अपने घर लौट आए थे। लेकिन रोजी रोजगार के अभाव में मजदूरों ने फिर से वहां जाने का फैसला किया। संबंधित ठेकेदार से संपर्क स्थापित किया गया तो ठेकेदार की मदद से वहां ये मजदूर जा रहे थे। मजदूर के परिजन अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि उनका भाई वहां के लिए निकला है, लेकिन अब उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं बछारपुर गांव के अजय कुमार ने कहा कि इस मामले में ठेकेदार से भी जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, पर उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है।

बताया जाता है कि बस में सवार लोगों से 15 अगस्त की रात 11 बजे तक संपर्क हो सका था। बाद में सभी से संपर्क टूट गए और बस में सवार तमाम लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगे। ग्यारह बजे के बाद से लाख प्रयास के बाद भी बस में सवार किसी भी शख्स से उसके परिजनों की कोई बात नहीं हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह पत्ता चला है कि बाढ़ के कारण यह बस किसी इलाके में फंसी हुई है। डुमरा थाना के SHO नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि वहां के लोकल पुलिस से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में बस के बाढ़ग्रस्त इलाके में फसे होने की आशंका जताई जा रही है। SHO ने बताया कि छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के बॉर्डर पर बाढ़ की त्रासदी है, जहां बस के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका