न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तमिलनाडु ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, 8 जोन में बांटा सभी जिलों को

तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। यहां सभी जिलों को 8 जोन में बांटा गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 May 2020 10:40:23

तमिलनाडु ने 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, 8 जोन में बांटा सभी जिलों को

दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 6,101,650 हो चुका है, जबकि यह वायरस 369,076 लोगों की जान ले चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5000 से अधिक हो गई है जबकि इससे संक्रमितों का आंकड़ा 1,81,827 पर आ गया है। कल रिकॉर्ड 8,332 मरीज बढ़े। कुल 4,303 लोग ठीक हुए और 205 की मौत हुई। एक दिन पहले ही 8140 संक्रमित बढ़े थे। रिकॉर्ड 11,735 लोग ठीक हुए थे और सबसे ज्यादा 269 लोगों की मौत हुई थी। यह लगातार दूसरा दिन था, जब देश में 8 से ज्यादा संक्रमित बढ़े और 200 से ज्यादा मौत हुई।

तमिलनाडु सरकार ने लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया है। यहां सभी जिलों को 8 जोन में बांटा गया है। सरकार ने कहा है कि आवाजाही के लिए ई-पास जरूरी नहीं होगा। कांचीपुरम, चेंगलापट्‌टू और तिरुवल्लूर के 7 जोन और चेन्नई के 8 जोन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे। आईटी कंपनियां या इससे जुड़ी सेवाओं में 20% कर्मचारियों (अधिकतम 40 लोग) के साथ काम किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा 'धार्मिक स्थलों, अंतरराज्यीय बस परिवहन, मेट्रो और उपनगरीय रेल सेवा पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। सार्वजनिक परिवहन एक जून से आंशिक रूप से बहाल किया जाएगा, लेकिन चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों में बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि राज्य में संक्रमण के सर्वाधिक मामले यहीं से सामने आए हैं।'

पलानीस्वामी ने कहा कि निजी बसों को अधिकृत मार्गों पर चलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने एक बयान में कहा, 'कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार और राज्य आपदा प्रबंधन कानून के तहत कर्फ्यू 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।'

राज्य सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों पर कई अन्य ढील दिए जाने की भी घोषणा की। कार्यस्थल पर ज्यादा कर्मचारियों की मौजूदगी और शोरूम के अलावा ज्वेलरी शॉप्स को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई है, हालांकि मॉल बंद रहेंगे।

बता दें कि तमिलनाडु देश में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में से एक है। राज्य में शनिवार को 938 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 21,184 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 163 लोगों की मौत हो चुकी है।

इससे पहले शनिवार को मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल ने लॉकडाउन 15 जून तक और पंजाब ने 30 जून तक बढ़ाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका