कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर जारी प्रतिबंध को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यह प्रतिबंध 31 जुलाई तक के लिए लागू था। शुक्रवार को डीजीसीए ने एक बयान में कहा, 'सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल यात्री उड़ान सेवा पर जारी प्रतिबंध को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है।'
International commercial passenger flights to remain suspended till 31st August: Director General of Civil Aviation pic.twitter.com/N1ZpFX3b5n
— ANI (@ANI) July 31, 2020
ये प्रतिबंध कारगो उड़ानों और डीजीसीए से विशेष अनुमति प्राप्त उड़ानों पर लागू नहीं होगा। बता दें कि देश में 25 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी और इससे पहले ही 23 मार्च को सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई यात्रा सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। 25 मई से घरेलू हवाई यात्रा सेवा शुरू कर दी गई थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा अभी भी बहाल नहीं हो पाई है।













